Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 14/11/2018 :10:28
राजस्थान चुनाव 2018: भाजपा को बड़ा झटका, चुनाव से पहले हुई सियासी उलटफेर , दौसा सांसद हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल !
 




नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सियासी उलटफेर का दौर जारी है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद हरीश मीणा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. आम चुनाव से पहले इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है हरीश मीणा ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।  बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरीश मीणा ने चुनाव में अपने भाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नमोनारायण मीणा को हराया था। नई दिल्ली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे की उपस्थिति में मीणा ने कांग्रेस का हाथ थामा. मीणा का कांग्रेस में स्वागत करते हुए पार्टी के संगठन महासचिव गहलोत ने कहा, “पूरे देश में कांग्रेस में शामिल होने के लिए लोगों की कतार लगी है. आज इसी क्रम में मीणा बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं.”  पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में राज्य के पुलिस प्रमुख रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी हरीश मीणा मार्च 2014 में भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने उन्हें दौसा सीट पर उनके ही बड़े भाई और तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा के खिलाफ उतारा। इस सीट पर हरीश विजयी रहे जबकि किरोड़ीलाल मीणा दूसरे और नमोनारायण मीणा तीसरे स्थान पर आए। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि हरीश मीणा पुराने कांग्रेसी हैं। उनके कांग्रेस में वापस आने पर हमें इसका लाभ मिलेगा। अब दोनों भाई मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।  पायलट ने कहा, "वसुंधरा के राज में कुछ ठीक नहीं रहा। प्रदेश सरकारी की रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। अब जनता चुनाव में इसका जवाब देगी। 22 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 20 सीटों पर कांग्रेस जीती है। हम अति उत्साह में नहीं है। आने वाला समय कांग्रेस का है।"  इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा, "भाजपा धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए पहले भी शहादत दी थी और आज भी दी है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का बलिदान लोग कभी नहीं भूल सकते। भाजपा या आरएसएस वालों ने आज तक अपनी अंगुली तक नहीं कटवाई है।"  गहलोत ने कहा, "देश के तमाम नेता कांग्रेस के साथ आ रहे हैं। हरीश मीणा के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। राजस्थान में भाजपा वाले 180 के मिशन की बात करते थे, आज उनकी बोलती बंद हो गई है।" राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कांग्रेस को भाजपा से राज्यसभा सांसद बनें किरोड़ीलाल मीणा को टक्कर देने के लिए एक सशक्त मीणा नेता की तलाश थी जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि मीणा के आने से राजस्थान में पार्टी मजबूत होगी. हरीश मीणा राजस्थान की दौसा सीट से भाजपा के सांसद हैं. उन्होंने 2014 के आम चुनाव में अपने बड़े भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नमोनारायण मीणा को पराजित किया था. इस बीच गहलोत ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में वह खुद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव मैदान में उतरेंगे. गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, “भाजपा की ओर से प्रचारित किया जा रहा था कि कांग्रेस में फूट है, अंदरूनी कलह है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है.” उन्होंने कहा, 'मैं यानी गहलोत और पायलट दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.' इस मौके पर मौजूद पायलट ने भी कहा, 'राहुल गांधी के निर्देश और गहलोत जी के निवेदन पर मैं चुनाव लडूंगा. गहलोत जी भी चुनाव लड़ेंगे.' गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को चुनाव होगा.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv