Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 13/11/2018 :19:20
छठ महापर्व: गोरखपुर के महेसरा घाट माँ बामन्त मंदिर पर हजारो महिलाओ ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ
 
















न्यूज़ ग्राउंड गोरखपुर/जसप्रीत सिंह : लोक आस्था के महापर्व छठ पर आज हजारों व्रती महिलाओं और लोगों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। शाम होते ही गोरखपुर के महेसरा घाट माता बामन्त मंदिर पर आस्था का सैलाब भीड़ के रूप में उमड़ पड़ा। गरीबी अमीरी, ऊंच नीच का भेदभाव को भुलाकर व्रती महिलाओं ने घाट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। महिलाओं के साथ घर के पुरुषों ने भी बढ़ चढ़ कर साथ दिया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा घाट पर   माता बामन्त मंदिर पर चिलुआताल के जल में व्रती महिलाओ ने अपनी मनोकामनाएं  पूरा करने के लिए मंगल गीत गा कर डूबते हुए सूर्य को नमस्कार किया।शाम होते ही गाजे बाजे के साथ पूरी आस्था एवम पूजन सामग्री के साथ घाट पर अपनी अपनी बेदियो पर पहुँच छठ माता की पूजा शुरू की।
 हालांकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस घाट पर भीड़ पिछले वर्ष से बढ़ी हुई दिखी मगर अगर बात करे गोरखपुर नगर निगम की तो उन्हें मालूम था छठ पर्व के लिए ये गोरखपुर का मुख्य घाट है परंतु नगर निगम की कार्यवाही यहाँ नाकाफी दिखी। स्थानीय लोगो का कहना है कि नगर निगम भली भांति जानती है कि ये घाट गोरखपुर में छठ पर्व हेतु मुख्य घाट है परंतु नगर निगम ने इसकी सफाई हेतु जरा भी नही सोचा वो तो भला हो दुर्गा पूजा समिति महेसरा एवम महेसरा गांव के युवाओँ का जिन्होंने रात दिन परिश्रम करके इस घाट की साफ सफाई की और इसमें खड़े होने लायक जगह बनाई।और तो और महेसरा घाट के चिलुआताल में पानी की भी बहुत कमी थी जिसको महेसरा समिति और युवाओं ने तीन दिन के परिश्रम से मिल कर रोका तो यहाँ कुछ पानी भी एकत्र हुआ। वहीं अगर बात करे चिलुआताल प्रशासन की तो स्थानीय लोगो के द्वारा पश्चिम से आये चिलुआताल थानाध्यक्ष अरुण पवार एवम उनके सहयोगी एवम महिला पुलिसकर्मियों की काफी तारीफ की गई।लोगो के अनुसार प्रशासन के द्वारा इस घाट पर काफी मदद की गई।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv