PM मोदी की चुटकी - कहा राहुल गांधी ऐसे ग्रामोफोन है जिसकी सुई एक ही जगह अटक जाती है घबराइए मत उनके भाषणों का मजा लीजिए !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने आज कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा का एजेंडा ‘‘विकास, तीव्र विकास और सबके लिए
विकासहै तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को
विपक्ष की आलोचनाओं से विचलित हुए बिना जनता के समक्ष सरकार के विकास कार्यो को
रखना चाहिए। पीएम ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत नरेन्द्र मोदी एप के जरिये मछलीशहर,
महासमंद, राजसमंद, सतना, बेतूल में पार्टी
कार्यकर्ताओं से संवाद किया और साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना ऐसे
ग्रामोफोन से की, जिसकी सुई एक ही जगह अटक जाती है बातचीत के दौरान मध्य
प्रदेश के बैतूल जिले के आमला नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर ने पीएम से पूछा कि
राहुल गांधी जगह-जगह सभा में यह कहते हैं कि हर जिले में मोबाइल बनाने की कंपनी
लगना चाहिए, तो ऐसा वह क्यों बोलते हैं? जबकि देश में अभी कई
मोबाइल कंपनियां हैं। इस प्रश्न के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने हंसते हुए कहा
कि आप चिंता न करें। वह बैतूल आएंगे तो वहां भी यही कहेंगे। फिर बोले, पहले ग्रामोफोन रिकॉर्ड
आता था। उसमें पिन अटक जाती थी। कुछ लोग ऐसे ही होते हैं, जिनकी पिन अटक जाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्होंने इतने साल राज किया, उनके समय में सिर्फ दो
मोबाइल कंपनियां थीं। आज देश में सौ से ज्यादा कंपनियां हैं। प्रधानमंत्री ने कहा
कि चुनाव का समय है। ऐसी बातों का आनंद लीजिए। दिमाग में टेंशन मत रखिए। लोगों को
जनता को मूर्ख समझना बंद करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद
लोकसभा क्षेत्र के दो जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। पीएम ने करीब आठ
मिनट तक इनसे बात की। इस दौरान राजिम मंडल के महामंत्री शरद पारकर ने जब
प्रधानमंत्री से पूछा कि चुनाव में हमारा एजेंडा क्या होना चाहिए, इस पर उन्होंने कहा कि
तीन एजेंडा सभी लोग याद रखिए। पहला विकास, दूसरा तेज गति से विकास और तीसरा सबके लिए विकास। कार्यक्रम
की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने सांसद चंदूलाल साहू व जिले के तीनों निवृत्तमान
भाजपा विधायकों का नाम लेकर संबोधित किया। कार्यक्रम में केवल खल्लारी विधायक
चुन्नीलाल साहू ही मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे
पुरानी सरकारों के समय की दुर्दशा के बारे में जनता को बार बार याद दिलाये।
उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान में भाजपा के शासन के दौरान इन राज्यों ने विकास की
नई ऊंचाइयों को छुआ है। कार्यकर्ता के सवाल पर मोदी ने कहा, "आप चिंता न कीजिए वे
(राहुल) बैतूल में आ कर भी ऐसा बोल देंगे। आपने ग्रामोफोन को देखा होगा। कभी-कभी
उसमें पिन अटक जाती थी। इससे कुछ ही शब्द बार बार सुनाई देते थे। इसी तरह कुछ
लोगों का भी पिन अटक जाता है। ऐसे में उनके दिमाक में जो कुछ भर जाता है, उसे वे बार बार दोहराते
हैं। आप लोगों को इसका आनंद लेना चाहिए। चुनावी माहौल में खुशी के कुछ पल मिलते
हैं, इनका आनंद लीजिए, इनकी टेंशन नहीं लेनी
चाहिए। इनको ये मालूम नहीं है कि वक्त बदल गया है। आप जनता को मूर्ख समझना बंद
कीजिए। इस तरह की बचकाना बातें किसी के गले नहीं उतरतीं। लोग आपका मजाक उड़ाते
हैं।" पीएम ने कहा कि चुनाव की आपाधापी में इन चीजों का आनंद उठायें।
उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको समझ नहीं आ रहा है कि
वक्त बदल गया है, जनता को मूर्ख समझना बंद करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल का
आविष्कार क्या 2014 के बाद हुआ था? 2014 के पहले भी मोबाइल थे,
जिन लोगों ने इतने साल
राज किया, उनके समय में सिर्फ दो ही
मोबाइल फैक्टरियां क्यों थीं? मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता झूठ पर झूठ बोल रहे हैं और
इसका मजा लेंकांग्रेस के लोग जिन जिन
मुद्दों पर जोर जोर से झूठ बोलने लगे तब समझना चाहिए कि हम अपने काम में सफल रहे
हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज डिजिटल इंडिया कदम कदम पर सुदूर गांव तक लोगों की
मदद को खड़ा है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ
रहा है।जब लोग और सरकार मिलकर काम करते
हैं तभी सकारात्मक परिणाम आता है। सरकार कहती है कि पराली मत जलाओ, पराली मत जलाओ। लेकिन यह
जनभागीदारी से ही संभव होगा।अपनी सरकार
की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में क्या हुआ,उसके बारे में वह नहीं बोले, तो अच्छा है । उन्होंने
कहा कि उनका प्रयास है कि हर परिवार, देश का हर भूभाग विकास करे। मोदी ने कहाभाजपा अकेली पार्टी है जो विकास के मुद्दे पर
चुनाव लड़ी है। और उसपर अमल भी करती है हम सभी पार्टियों को मजबूर कर देंगे की,
उन्हें विकास की बात करनी
पड़े। आप पुरानी सरकारों के कामों से तुलना कीजिए, हम तेज गति से और अच्छा
विकास कर रहे हैं।