दिल्ली को मिला दिवाली को तोहफा 31 अक्तूबर से खुल जाएगा पिंक लाइन का नया सेक्शन , त्रिलोकपुरी और शिव विहार के बीच दौड़ेगी मेट्रो, सीएमआरएस ने दी मंजूरी !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से
ईस्ट दिल्ली को सीधे कनेक्ट करने वाले मेट्रो की पिंक लाइन के नए सेक्शन की ओपनिंग
का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले ही यह सेक्शन खुलने जा
रहा है। डीएमआरसी से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर की सुबह इस
सेक्शन का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया जाएगा और मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि
अगले बुधवार यानी 31 अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे केंद्रीय शहरी विकास
मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मेट्रो भवन से
रिमोट के जरिए हरी झंडी दिखाकर इस सेक्शन का औपचारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे और
उसके बाद दोपहर 2 बजे से यह सेक्शन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मेट्रो
रेल सुरक्षा (सीएमआरएस) के आयुक्त ने 20 अक्तूबर को इसका निरीक्षण करने के बाद मंजूरी दे दी थी।
सूत्रों ने बताया कि त्रिलोकपुरी से आईपी एक्सटेंशन के बीच फिलहाल सिंगल लाइन पर
मेट्रो दौड़ेंगी। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 अक्तूबर को आवास और शहरी
मामलों के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिंक लाइन को आम नागरिकों के लिए हरी झंडी दिखाएंगे।
डीएमआरसी के मुताबिक वर्तमान में इस रूट पर तीन लूप में मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी।
पहला लूप त्रिलोकपुरी से आईपी एक्सटेंशन, दूसरा आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर और तीसरा मौजपुर से शिव
विहार होगा। त्रिलोकपुरी और आईपी एक्सटेंशन के बीच मेट्रो का परिचालन सिंगल लाइन
पर होगा। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन प्लान के तहत आईपी एक्सटेंशन पर मेट्रो ट्रैक
चेंज करने का प्रावधान है जबकि त्रिलोकपुरी में ट्रैक चेंज करने का प्रावधान नहीं
है। ऐसे में डीएमआरसी मेट्रो का परिचालन त्रिलोकपुरी तक करती है तो उसे सिंगल लाइन
से ही काम चलाना होगा। इस रूट पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट और 36 सेकेंड की रहेगी। वहीं,
आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर
के बीच व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेन की फ्रीक्वेंसी 5 मिनट 12 सेकंड की होगी। साथ ही
मौजपुर से शिव विहार के बीच मेट्रो की फ्रीक्वेंस भी 5 मिनट 12 सेकंड रहेगी। इसमें
समयानुसार बदलाव भी किए जा सकते हैं। शिव विहार से त्रिलोकपुरी/संजय झील के बीच
बने इस 17.86 किमी लंबे इस सेक्शन पर 15 स्टेशन बनाए गए हैं।
इनमें से तीन स्टेशन आनंद विहार, कड़कड़डूमा और वेलकम पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इन
स्टेशनों से लोग मेट्रो की रेड और ब्लू लाइन पर इंटरचेंज कर सकेंगे। पिंक लाइन का
यह सेक्शन पूरी तरह एलिवेटेड है। उसके साथ ही ये मेट्रो ये एरिया कवर करेगी
त्रिलोकपुरी, विनोद नगर ईस्ट, विनोद नगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा, कड़कड़डूमा कोर्ट,
कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर, गोकलपुरी, जौहरी एंक्लेव ओर शिव
विहार।यानी जिन लोगों को दिवाली की
शॉपिंग के लिए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से ईस्ट दिल्ली या दिल्ली के अन्य इलाकों में
जाना है, उन्हें अब भारी जाम में
फंसना नहीं पड़ेगा। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली को ईस्ट दिल्ली से जोड़ने वाला यह मेट्रो का
पहला सेक्शन है। इसके खुलने से आनंद विहार बस अड्डे और रेलवे स्टेशन आने-जाने में
भी लोगों को काफी आसानी हो जाएगी। इसके जरिए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीधे ईस्ट दिल्ली
से कनेक्ट हो जाएगी और आगे चलकर जब इस लाइन का त्रिलोकपुरी के आसपास का हिस्सा भी
बन जाएगा, तो नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के
लोग सीधे इस मेट्रो लाइन के जरिए साउथ, साउथ-वेस्ट और नॉर्थ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली तक आ-जा सकेंगे।
अभी मेट्रो की पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से लेकर लाजपत नगर तक ट्रेन चल रही है। इस
कॉरिडोर दो अलग-अलग चरणों में खोला गया था, जबकि लाजपत नगर से मयूर
विहार पॉकेट-1 के बीच अभी ट्रायल चल रहा है। त्रिलोकपुरी स्टेशन और उसके
आसपास के हिस्से में अभी मेट्रो लाइन का कंस्ट्रक्शन होना बाकी है, इसलिए इस सेक्शन पर
ट्रेनें अभी शिव विहार से विनोद नगर डिपो तक ही चलेंगी। बताया जा रहा है कि तकनीकी
कारणों के चलते आईपी एक्सटेंशन से विनोद नगर के बीच अभी सिंगल लाइन पर ही ट्रेन
ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। इस सेक्शन के खुलने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो
नेटवर्क की कुल लंबाई भी बढ़कर करीब 314 किमी हो जाएगी।