Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 25/10/2018 :18:52
सी एम सिटी में मौर्या का वादा,रामजन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण होगा!
 




गोरखपुर ( न्यूज़ ग्राउंड ) जसप्रीत सिंह : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज अनसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने गोरखपुर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि ये बैठक अहम है बीजेपी के अलग अलग मोर्चो की बैठक कई स्थानों पर सम्पन्न हो रही है इसमें अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चे के कार्यसमिति का स्थान अहम है।

उन्होंने कहा कि 2019 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आह्वान के अनुसार माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम देश में सरकार बनाने के लिए 2014 से बड़ी विजय प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण होगा वहां कोई बाबर के नाम की इमारत नहीं बनेगी ये सब जानते है। मामला सर्वोच्च न्यायलय के समक्ष है और 29 तारीख से सुनवाई होने वाली है और सुनवाई पूरी होने के बाद ही कुछ होगा तबतक हम प्रतीक्षा करेंगे मंदिर निर्माण तो जरूर होगा राम भक्त के नाम पर कोई दर्शन करने जा सकता है।

सीबीआई प्रकरण पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता से बेदखल होने के बाद सत्ता में वापसी के लिए बेचैन है और उस बेचैनी का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे है जैसे कोई सूरज के ऊपर पत्तथर मारने का प्रयास करे उस प्रकार का ये प्रयास है।


जो गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे पूरे देश का विश्वास मोदी जी पर है और पूरे देश का अविश्वास राहुल ग़ांधी पर है। सीबीआई पर मुझे बहुत कुछ नहीं कहना है लेकिन माननीय नरेंद्र मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई कर रहे है उसपर पूरे देश को विश्वास है।

सीएम सिटी में मोरया का वादा रामजन्मभूमि में बनेगा भव्य मंदिर ।





V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv