Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
स्वास्थ्य
By   V.K Sharma 19/10/2018 :15:59
इभास द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन संम्पन्न !
 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान 2018 का आयोजन त्रिवेणी कला संगम, कनॉट प्लेस नई दिल्ली मानव व्यवहार एवं समबन्ध विज्ञान संस्थान, दिलशाद गार्डन दिल्ली के द्वारा किया गया कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा जी थे। डॉ निमेष जी देसाई निदेशक ईभास थे कार्यक्रम का उद्घाटन 10 अक्टूबर 2018 को स्वास्थ्य मंत्री श्री सतेंद्र जैन ने दिल्ली सचिवालय मै किया था। कार्यक्रम का समापन समारोह म काफी लोग मौजूद थे। विजय भान , महासचिव ईभास एम्पलॉइज यूनियन ने मानसिक तनाव को कम करने के बारे मै संगीत थेरेपी के योगदान के बारे मै जानकारी दी मीडिया के योगदान को स्वास्थ्य जागरूकता के साथ जोड़ने की मुहिम का हिस्सा बनने पर धन्यवाद दिया। हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। मंच संचालन डॉ मृदुला टंडन के द्वारा किया गया । डॉ निमेष जी देसाई ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के बारे मैं विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति नि: शुल्क विधिक सहायता के अधिकारी हैं। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हम सबसे संबंधित है, किसी को भी मानसिक स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए किसी भी प्रकार निशुल्क सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानसिक चिकित्सालय में स्वस्थ होने के बाद यदि मुक्त होने में कोई तकनीकी या कानूनी परेशानी है, उसका समाधान भी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क किया जाएगा। डॉ निमेष देसाई ने मानसिक रूप से अस्वस्थ के बारे बताया के ऐसे व्यक्ति, जिनको नींद कम आती है या अधिक सोते हैं। घबराहट और बैचेनी रहती है, मन में हीन भावना कमजोरी एकाग्रता की कमी, अत्यधिक थकान की शिकायत होती है तो वे मानसिक अस्वस्थ कहे जाते हैं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv