Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 22/10/2018 :13:42
दिल्ली में आज बंद रहेगे 400 से अधिक पेट्रोल पंप , दिल्ली से सस्ता भी मिल रहा है हरियाणा में पेट्रोल-डीजल !
 



 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को आज एक और संकट का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी के सभी पेट्रोल-डीजल और सीएनजी पंप आज बंद रखे गए हैं. दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने केजरीवाल सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट न घटाने के विरोध में यह फैसला लिया है. डीपीडीए ने बयान में कहा है कि दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप ऐसे हैं, जिनसे सीएनजी स्टेशन भी जुड़े हैं, यह सभी दिल्ली सरकार के फैसले के विरोध में सोमवार को 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे. ये सभी पंप 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लेकर 23 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे. पेट्रोल और डीजल वाहनों के साथ-साथ सीएनजी चलित ऑटो-टैक्सी चालक परेशानी का सामना कर रहे हैं. ऑटो चालकों ने बताया कि उन्हें हड़ताल के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं थी. अजमेरी गेट पहुंचे सुधीर नाम के ऑटो चालक सुबह से 10 पेट्रोल पंप पर जा चुके हैं और सीएनजी गैस न मिलने से निराश नजर आए. उन्होंने कहा कि सोमवार होने की वजह से ज्यादातर सवारी ऑटो का इस्तेमाल करती हैं लेकिन सीएनजी गैस न होने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. न्यूज़ ग्राउंड  की टीम दिल्ली एनसीआर के कई पेट्रोल पंप पे पहुंची, जहां हड़ताल को लेकर बाकायदा पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर पर दिल्ली सरकार से वैट कम करने की मांग की गई है. यहां पहुंची अंजू भंडारी ने बताया कि उनकी कार में इंजन आयल नहीं है और गाड़ी चलाने में समस्या हो रही है. अंजू के मुताबिक वो कई पेट्रोल पंप के चक्कर काट चुकी हैं और दफ़्तर जाने में देरी होने से परेशान हैं. डीपीडीए के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा, 'केंद्र सरकार ने चार सितंबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क सहित 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. जिसके बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों ने अपने वैट (मूल्य वर्धित कर) में भी इतनी ही कटौती कर जनता को पांच रुपये तक राहत दी थी. लेकिन दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने से इनकार कर दिया जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तुलना में ईंधन महंगा हो गया.' यहां पर बता दें कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन अकसर वहीं तेल भरवाकर लौटते हैं, क्योंकि पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से राजधानी दिल्ली में दाम कम हैं। पेट्रोल और डीजल लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ। कटौती के बाद यहां पेट्रोल 81.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.92 रुपये लीटर मिलेगा। पिछले पांच दिन में पेट्रोल 1.39 रुपये और डीजल 77 पैसे सस्ता हुआ है। हालांकि वैट में कटौती नहीं किए जाने के विरोध में दिल्ली में 400 पेट्रोल पंप आज बंद हैं। नोएडा में पेट्रोल का दाम सोमवार को 79.02 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 73.02 रुपये में बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें समान हैं। कीमतों में बदलाव सोमवार सुबह 6 बजे हुआ है। बता दें कि 16 जून से पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से बदल रही हैं। वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल का दाम सोमवार को 79.16 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 73.15 रुपये में बिक रहा है। दिल्ली से सटे हरियाणा के  गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिल्ली की तुलना में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी कम हैं। ऐसे में सोमवार को गुरुग्राम में पेट्रोल का दाम 80.43 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 74.04 रुपये में बिक रहा है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही तेजी के खिलाफ दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (DPDA) ने दिल्ली के सभी 400 पेट्रोल पंप को 24 घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने कहा है कि 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से लेकर 23 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार द्वारा पेट्रो पदार्थों पर वैट शुल्क में कटौती न करने के फैसले के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल की घोषणा की है। इस कारण सोमवार को दिल्ली के 400 से अधिक पेट्रोल पंप 24 घंटे के लिए बंद हैं। 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 23 अक्टूबर की सुबह 5 बजे तक यह बंदी रहेगी। पेट्रोल पंप संचालकों का दावा है कि वैट कटौती न करने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि पड़ोसी राज्यों की सरकारों द्वारा वैट कटौती से वहां पेट्रोल व डीजल के दाम दिल्ली से कम हो गए हैं। इस कारण उनका कारोबार पड़ोसी राज्यों में स्थानांतरित हो रहा है। 5 अक्टूबर को केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती व पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा राहत देने के बाद जहां पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.5 रुपये कम हुए। वहीं भाजपा शासित राज्यों ने भी वैट 2.5 रुपये घटा दिए, जिससे दिल्ली व पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली से कम हो गए हैं। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) के मुताबिक इस कारण दिल्ली में पेट्रोल की बिक्री में 20 व डीजल की बिक्री 30 फीसद से अधिक घट गई है। इसके पहले डीपीडीए ने दिल्ली सरकार से वैट में कटौती का आग्रह किया था। उसने सरकार से पेट्रो पदार्थों पर पुराना वैट दर बहाल करने की मांग की है। हालांकि, सरकार ने मांगों को अब तक ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। डीपीडीए के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा कि शीला दीक्षित सरकार में पेट्रोल पर वैट 20 फीसद व डीजल पर 12.50 फीसद था, जिसे मौजूदा सरकार ने बढ़ाकर क्रमश: 27 16.75 फीसद कर दिया है। अभी दिल्ली सरकार पेट्रोल से 17.56 रुपये व डीजल से 10.76 रुपये प्रति लीटर वैट वसूल रही है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के बाद भी अगर सरकार सकारात्मक रुख नहीं दिखाती तो पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक कर अगले आंदोलन का फैसला लिया जाएगा।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv