मुंह से 'ठांय ठांय' बोलकर एनकाउंटर करने वाले , दरोगा समेत पूरी टीम होगी सम्मानित,एसपी ने किया वीरता पुरुस्कार का एलान !
मेरठ , यूपी (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : चार दिन पहले उत्तर
प्रदेश पुलिस का एक विडियो वायरल हुआ था। संभल जिले के इस विडियो में पुलिस की
पिस्तौल खराब होने पर एसआई ने मुंह से 'ठांय ठांय' बोलकर एनकाउंटर किया था। इस विडियो पर यूपी पुलिस की खूब
चुटकियां ली गई थीं। अब पुलिस विभाग ने मुंह से 'ठांय ठांय' बोलकर एनकाउंटर करने वाले
इस सब इंस्पेक्टर को पुरस्कार देने का फैसला किया है। यूपी पुलिस का मानना है कि
दरोगा मनोज ने उस समय जो किया वह बहादुरी का काम था, इसलिए उनका नाम बहादुरी
पुरस्कार के लिए डीजीपी को भेजा जाएगा। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा, 'मेरे सहयोगी एसआई मनोज
कुमार ने एक हीरो का काम किया। विभाग ने इसे सकारात्मक लिया है। एसआई की पिस्तौल
जाम होने के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुंह से
ठांय-ठांय बोला।' 13 अक्टूबर को असमौली थाना क्षेत्र की पुलिस रात करीब साढ़े
ग्यारह बजे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग
आए। पुलिस के मुताबिक रोकने पर दोनों बैरियर तोड़फर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया
तो दोनों गन्ने के खेत में छिप गए। इस बीच मौके पर फोर्स बुलाकर घेराबंदी शुरू कर
दी गई। खेत के एक तरफ से दरोगा मनोज कुमार और सिपाही बलराम ने मोर्चा संभाला।
पुलिस के अनुसार सामने से फायरिंग होने पर मनोज कुमार ने रिवॉल्वर निकाला तो वह
नहीं चला। इसके बाद दरोगा और सिपाही ने 'ठांय-ठांय' बोलते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया। 13 सेकंड के विडियो में
एसआई मनोज कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'मारो-मारो, घेरो-घेरो, ठांय-ठांय'। यह है पूरा मामला: उत्तर प्रदेश के संभल में बीते
शुक्रवार को पुलिस एक बदमाश का एनकाउंटर करने गई थी। इस दौरान पिस्तौल नहीं चली तो
दरोगा ने मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाशों को डराया। इस घटना का एक
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे लेकर लोग पुलिस का मजाक उड़ा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, असमोली थाने की पुलिस देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
तभी कार सवार कुछ लोग बैरियर तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई की तो पुलिस पर
बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों को ललकारते हुए जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की
तो दो दारोगाओं की पिस्तौल धोखा दे गईं। कोशिश के बाद भी फायर नहीं हुआ। हालांकि
पुलिस ने एक बदमाश को बाद में पकड़ लिया। आरोपी पर हत्या और लूट के कई मुकदमें
दर्ज हैं। लेकिन अन्य बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी से एक
तमंचा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए
हैं। साथ ही, बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। गलत
तरीके से पेश हुआ वीडियो: एसपी संभल यमुना प्रसाद का कहना है कि कॉम्बिंग में
पुलिस द्वारा पकड़ लो, घेर लो की आवाज निकाली गई। एक पुलिसकर्मी के हथियार में
अचानक दिक्कत हुई, जिसमें दूसरे पुलिसकर्मी द्वारा ठांय ठांय की आवाज निकाली
गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। लेकिन
इस वीडियो को गलत तरीके से पेश किया है।