Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 09/10/2018 :13:58
प्रधानमंत्री ने हरियाणा का दौरा किया, सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण किया, रेल कोच मरम्‍मत कारखाने की आधारशिला रखी !
 



 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 09 अक्टूबर को हरियाणा के रोहतक में सांपला का दौरा किया और दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण किया। एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने रेल कोच मरम्‍मत कारखाना, सोनीपत की आधारशिला रखे जाने के मद्देनजर एक पट्टिका का अनावरण किया। इस कारखाने का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर यह उत्‍तरी क्षेत्र में रेल डिब्‍बों (कोच) के लिए एक महत्वपूर्ण मरम्‍मत और रखरखाव सुविधा के रूप में उभर कर सामने आएगा। मॉड्यूलर एवं प्रीफैब्रि‍केटेड निर्माण तकनीकों, आधुनिक मशीनरी और पर्यावरण अनुकूल खूबियों का इस्‍तेमाल कर इस कारखाने की स्‍थापना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि चौधरी छोटू राम जी उन सामाजिक सुधारकों में से एक थे जिन्‍होंने भारत में इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सर छोटू राम को पीडि़तों और वंचितों के उद्धार के लिए निरंतर कार्य करने वाली शख्‍सि‍यत के रूप में वर्णित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल कोच मरम्‍मत कारखाना सोनीपत और समूचे हरियाणा राज्‍य के विकास में अहम योगदान देगा। उन्‍होंने कहा कि इससे न केवल इस क्षेत्र के छोटे उद्यमी लाभान्वित होंगे, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार अवसर भी सृजित होंगे। प्रधानमंत्री ने सर छोटू राम के विजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस संदर्भ में उन्‍होंने भाखड़ा बांध के बारे में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने किसानों को उचित मूल्‍य दिलाने के लिए सर छोटू राम द्वारा की गई अनगिनत पहलों का उल्‍लेख किया और इसके साथ ही केन्‍द्र सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए विभिन्‍न कदमों के बारे में भी बताया। आयुष्‍मान भारत योजना की दिशा में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्‍वास्‍थ्‍य आश्‍वासन योजना का प्रथम लाभार्थी इसी राज्‍य का है। उन्‍होंने संतोष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि महज दो हफ्तों में ही 50,000 से भी ज्‍यादा लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओयोजना के तहत हुई शानदार कामयाबी का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने यह बात रेखांकित की कि हरियाणा के गांवों में जन्‍म लेने वाली बालिकाएं विश्‍व स्‍तर पर अपने देश को गौरवान्वित कर रही हैं और इसके साथ ही हरियाणा के युवा भारत को खेलकूद के क्षेत्र में एक वैश्विक ताकत बनाने में मदद कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इससे ये संकेत मिलते हैं कि हम सर छोटू राम के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ी तेजी से प्रगति कर रहे हैं। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे किसानों की आवाज, जाटों के मसीहा, रहबर-ए-आजम, दीनबंधु चौधरी छोटूराम जीकी इतनी भव्य और विशाल प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। यहां इस सभा में आने से पहले मैं चौधरी छोटूराम जी की याद में बने संग्रहालय भी गया था

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv