Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 10/10/2018 :21:17
नवरात्रि के पहले दिन ही सी एम सिटी में जोरदार तरीके से हुआ कन्या पूजन,2015 बैच की बीटीसी महिला प्रशिक्षु पर चलाई गई वाटर कैनन.....
 



गोरखपुर,उत्तर प्रदेश (न्यूज़ ग्राउंड ) जसप्रीत सिंह : सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर प्रवास के दौरान बीटीसी की महिला उम्मीदवार बुधवार को शहर की सड़कों पर उतरे और परीक्षा रद्द किये जाने के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर किया। प्रदर्शनकारी छात्राओं गोरखनाथ मंदिर जाकर सीएम योगी से मिलना चाहते थे लेकिन पुलिस ने पानी की बौछारें करके प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस से तीखी झड़पे भी हुई। पुलिस से झड़प के कारण एक महिला प्रशिक्षु घायल हो गयी। महिला प्रशिक्षु बीटीसी की निरस्त गयी परीक्षा को एक सप्ताह के भीतर कराने और  नवंबर महीने में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा की तिथि एक महीने आगे बढ़ाने की मांग कर रही थीं। इसी मांग को लेकर महिला प्रशिक्षु जुलूस की शक्ल में गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी से मिलने जा रही थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर महिला प्रशिक्षु सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे और सीएम योगी से मिलने की जिद पर अड़े रहे। जिद पर अड़े महिला प्रशिक्षुओं पर पुलिस ने जमकर पानी की बौछार की। लेकिन इसके बाद भी महिला प्रशिक्षु टस से मस नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद पुलिस ने छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाने के आश्वासन दिया। जिसके बाद महिला प्रतिनिधिमंडल योगी से मिलने के लिये गोरखपुर मंदिर रवाना हुए।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv