Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 05/10/2018 :21:17
साहित्य का एक अलग टेस्ट देगा गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट
 




गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (न्यूज ग्राउंड) जसप्रीत सिंह : 6 अक्टूबर को पहले दिन प्रातः 11 बजे से उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री श्री शिव प्रताप शुक्ला तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा के उपसभापति माननीय श्री हरिवंश शिरकत करेंगे। इस सत्र में ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित भी उपस्थित होंगे। साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री विश्वनाथ प्रसाद तिवारी तथा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सदानंद गुप्त भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेंगे। शनिवार को ही दोपहर 1:30 बजे से "इंटरनेट के दौर में साहित्य की उड़ान" विषयक विमर्श में सुप्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा, साहित्यकार प्रभात रंजन, साहित्यकार विभूति नारायण राय, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष श्री चितरंजन मिश्र की उपस्थिति सुनिश्चित है। प्रथम दिवस दोपहर 3:00 बजे से 'गुफ्तगू' में प्रसिद्ध राजनेता अमर सिंह तथा कश्मीर मामलों के जानकार सुशील पंडित "बुद्धिजीवियों के दोहरे मापदंड" विषय के साथ विमर्श की श्रृंखला को आगे बढ़ाएंगे। सायं 4:30 बजे से "मीडिया, जनपक्षधरता बनाम दलपक्षधरता" विषय पे परिचर्चा में जाने-माने पत्रकार राहुल देव, इंडिया न्यूज़ के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत, नेशनल वॉइस के चीफ एडिटर रंजीत कुमार तथा ज़ी हिंदुस्तान के मैनेजिंग एडिटर बृजेश कुमार सिंह शिरकत करेंगे।
पहले दिन सायं 7:30 बजे से पीपली लाइव फेम किस्सागो महमूद फारुकी प्राचीन उर्दू कथा शैली "दास्तानगोई" के साथ लोगों से रूबरू होंगे जिसमें वे महाभारत के सुप्रसिद्ध पात्र दानवीर कर्ण की कथा प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी देते हुए लिटफेस्ट के संयोजक डॉ रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में सुधीजनों का प्रवेश निःशुल्क होगा। दूसरे दिन अर्थात् रविवार 7 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे से प्रथम सत्र की शुरुआत होगी। इस सत्र  में "छोटे शहर के चमकते सितारे" फिल्म निर्देशक सुशील राजपाल, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह,  एबीपी न्यूज़ की एंकर चित्रा त्रिपाठी, तथा राज्यसभा टीवी की एंकर अमृता चौरसिया ज़मीन से आसमान तक पहुंचने की यात्रा का अनुभव लोगों से साझा करेंगे। द्वितीय सत्र जो कि दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, में 'गुफ्तगू' के अंतर्गत प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार अखिलेंद्र मिश्र तथा सुप्रसिद्ध गीतकार तथा पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर "भाषा, साहित्य और संगीत की दुनिया"के तमाम अनुभव साझा करेंगे। दोपहर 2:30 से 'नाट्य विमर्श' के अंतर्गत "नया क्या लिखा जा रहा है" इस विषय पर चर्चा होगी। इस चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार शिवकेश मिश्र, सुप्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर विनय पाठक तथा वरिष्ठ पत्रकार राजशेखर लोगों से रूबरू होंगे। सायं 4:30 से "कितना बदला है स्त्री विमर्श" विषयक परिचर्चा में प्रसिद्ध लेखिका गीताश्री, सोनाली मिश्र तथा रंजना जायसवाल, कवयित्री मालविका हरिओम तथा सुप्रसिद्ध ब्लॉगर तथा कहानीकार निकिताशा कौर आधी आबादी तथा इसपे विमर्श के बदलते स्वरूप पर चर्चा करेंगी। दूसरे दिन रविवार को सायं 7:30 बजे कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में जाने-माने शायर पद्मश्री वसीम बरेलवी, प्रसिद्ध कवि कुंवर बेचैन, लोकप्रिय शायर आलोक श्रीवास्तव, ख्यातिप्राप्त कवि गजेंद्र प्रियांशु, तथा मशहूर शायर कलीम कैसर अपनी रचनाओं के साथ हम सबके बीच होंगे। इसके पूर्व शहर को अपने कृतित्व तथा व्यक्तित्व से विशेष योगदान करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों के प्रति आभार तथा उनका सम्मान किया जाएगा।

************************

जानी मानी हस्तियां भेज रही हैं वीडियो संदेश : आगामी 6 और 7 अक्टूबर को होने वाले गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट में तमाम क्षेत्रों की सुप्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। इनमें से कई ने क्षेत्र के साहित्य तथा कला प्रेमी लोगों के लिए इस साहित्यिक सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने के वीडियो संदेश भी भेजे हैं जिसे गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट के फेसबुक पेज तथा ट्विटर और इंस्टाग्राम के साथ ही व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर खूब शेयर किया जा रहा है। यह तरीका लोगों में चर्चा का विषय होने के साथ ही ख़ूब सराहा भी जा रहा है।

************************

दस अलग-अलग सत्र तथा हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्रों के महारथी : गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट में 2 दिन कुल 10 अलग अलग क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। इन सत्रों में तमाम विषयों पर चर्चा-परिचर्चा तथा विमर्श के साथ ही दास्तानगोई तथा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का कार्यक्रम भी रखा गया है। साहित्य, समाज तथा संस्कृति के तमाम विषयों को इस उत्सव में छूने की कोशिश की गई है। मीडिया, साहित्य, नाट्य विमर्श, राजनीति, स्त्री विमर्श तथा सामाजिक क्षेत्रों की अलग-अलग हस्तियां कुल 10 सत्रों में शिरकत करेंगी।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv