पीएम मोदी ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की करी शुरुआत ,दिल्ली के स्कूल में लगाई झाड़ू, उनके इस अभियान पर बहुत सी हस्तियों ने दिया साथ !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधी जयंती तक चलने वाले 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की. इस
मौके पर पीएम मोदी देशभर के 18 जगहों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. प्रधानमंत्री
के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने वालों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा, सद्गुरु और आईटीबीपी के
जवान भी थे. इसके बाद पीएम मोदी ने दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित एक स्कूल में
झाड़ू भी लगाई और बच्चों को सफाई के बारे में भी बताया.मुझे लगता था कि इसके लिए
निजी तौर पर भी प्रयास किया जाना चाहिए। अमिताभ ने कहा, 'इसलिए हमने खुद अपने स्तर पर भी काम किया। इस मौके पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में भारत की 'नारी शक्ति' का बहुत बड़ा योगदान है.
मोदी ने अपने नमो एप के माध्यम से असम के छात्रों से संवाद के दौरान कहा, "युवा सामाजिक परिवर्तन के दूत हैं. युवाओं ने भारत में
स्वच्छता के संदेश का जिस तरह से प्रसार किया है, वह सराहनीय है. भारत में
सकारात्मक बदलाव लाने में युवा सबसे आगे हैं." मोदी ने यह भी कहा कि दो
अक्टूबर जिस दिन गांधी जयंती है, "हम स्वच्छ भारत के बापू के सपने को पूरा करने की दिशा में
खुद को फिर से समर्पित कर दें." स्वच्छ भारत मिशन की सफलता पर प्रकाश डालते
हुए मोदी ने कहा, "स्वच्छता कवरेज अब 90 फीसदी से ऊपर है, जो चार साल पहले 40 फीसदी हुआ करता था. यह
महज चार सालों में हुआ है." प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका श्रेय सिर्फ सरकार
को अकेले नहीं बल्कि लोगों को जाता है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पिछले चार वर्षों
में नौ करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया है और 4.5 लाख से अधिक गांवों को 'खुले में शौच मुक्त' घोषित किया गया है. मोदी ने जोर देते हुए कहा कि केवल
शौचालयों का निर्माण करके भारत साफ नहीं होगा. उन्होंने कहा, "स्वच्छता एक आदत है जिससे किसी को खुद को रोजाना जोड़ना
पड़ता है और व्यवहार में बदलाव लाना भी जरूरी है." मुंबई के वर्सोवा बीच पर
मैंने कुछ करने का प्रयास किया। यह एक व्यक्ति की भावना थी कि उसने सोचा कि मुझे
साफ करना है और वह आगे बढ़ा तो फिर लोग आगे आए। मुझसे लोगों ने कहा कि यहां सफाई
के लिए जमीन खोदने वाली मशीन नहीं है, फिर मैंने यह मशीन खरीदकर
दी। यही नहीं लोगों ने कहा कि ट्रैक्टर की जरूरत है, जिससे कूड़ा उठाया जा
सकता है।' पीएम मोदी ने अमिताभ का धन्यवाद देते हुए कहा, 'आपने दो वर्ष पहले हरिवंश राय बच्चन के जन्मदिन को स्वच्छता
से जोड़ा था। आपने महान व्यक्ति की महान पंक्तियों से देश को जोड़ने के लिए मैं
आपका आभार व्यक्त करता हूं।' 'स्वच्छता ही सेवा' मुहिम की शुरुआत करते हुए
पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि तीन लाख
लोगों की जिंदगी स्वच्छता के चलते बचाई जा सकेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि
सिर्फ शौचालय बनाने भर से भारत स्वच्छ हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है। उन्होंने
कहा कि स्वच्छता एक आदत है,
जिसे रोज के अनुभवों में शामिल करना पड़ता है। बता दें कि
शनिवार को पीएम मोदी ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की।
पीएम ने देश के 18 अलग-अलग राज्यों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों
से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत की दिशा में उठाए गए दैनिक
जागरण समूह के प्रयासों को भी सराहा। वहीं, उद्योगपति रतन टाटा ने
कहा कि हम आगे भी 'स्वच्छ भारत' मिशन के साथ बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि तकनीक के माध्यम से स्वच्छता अभियान में कुछ योगदान
दिया जाए।' वहीं, पीएम मोदी ने भी स्वच्छता को लेकर टाटा समूह के योगदान की
सराहना की। पीएम मोदी ने लेह के पांगोंग त्सो पर तैनात आइटीबीपी के जवानों से
संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा, 'ITBP के मेरे सभी बहादुर साथियों को मेरा नमन। आप सभी के बारे
में जितना भी कहा जाए उतना कम है। देश को आपकी, सेना के जवानों की जहां
भी जरूरत पड़ती है आप सबसे पहले हाजिर रहते हैं। सीमा पर दुश्मनों से मोर्चा लेना
हो, बाढ़ के संकट से निपटना हो, हर बार आपने देश को ऊपर
रखा है। अब स्वच्छता के लिए आपका ये योगदान भी देश को गौरवान्वित कर रहा है।' पीएम मोदी ने यूपी में स्वच्छता के मिशन को चलाने के लिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी टीम और यूपी की जनता को बधाई दी। इस दौरान योगी ने कहा
कि साल 2019 तक यूपी के हर परिवार के पास अपना शौचालय होगा। उन्होंने
पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'पहले यूपी में सफाई मानों
एक सपना था। लेकिन स्वच्छता पर आपके (मोदी) जोर ने राज्य की स्थिति बदल दी है।
मार्च 2017 के बाद राज्य में स्वच्छता आंदोलन ने जोर पकड़ा।' रतन टाटा ने कहा कि हम आगे भी स्वच्छ भारत मिशन के साथ बने
रहेंगे और चाहेंगे कि तकनीक के जरिए भी इसमें कुछ योगदान दिया जाए। पीएम मोदी ने
स्वच्छता को लेकर टाटा समूह के योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने असम के
डिब्रूगढ़ और गुजरात के मेहसाणा में सक्रिय स्वच्छाग्रहियों से भी विडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।पीएम
मोदी ने कहा, 'स्वच्छता का कवरेज जो कभी 40 पर्सेंट था, अब स्वच्छता का कवरेज 90 पर्सेंट तक है। किसने
सोचा होगा कि 4 साल में हम स्वच्छता के मामले में इतनी प्रगति कर लेंगे, जितनी पिछले 60 से 70 सालों में न हो पाई। किसी ने न सोचा था कि 4 वर्ष में 8 करोड़ शौचालय बनेंगे।
किसी ने शायद यह सोचा भी नहीं होगा कि 4.5 लाख गांव, 450 जिले एवं 20 राज्य और केंद्र शासित
प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो सकते हैं।' पीएम मोदी ने कहा, 'यह सब आप सभी भारतवासियों और स्वच्छाग्रहियों के प्रयास का
परिणाम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 3 लाख लोगों की जिंदगी
स्वच्छता के चलते बचाई जा सकेगी। लेकिन, सिर्फ शौचलय बनाने भर से
भारत स्वच्छ हो जाएगा तो ऐसा नहीं है। स्वच्छता एक आदत है, जिसे नित्य के अनुभवों में शामिल करना पड़ता है।'