Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 15/09/2018 :14:08
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- 2019 में भाजपा सत्ता में आई तो लोकतंत्र देश से खत्म हो जाएगा बेचने पड़ेंगे पकौड़े !
 





 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश की जनता को आगाह किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाडने मे कामयाब नही होने की दशा में सबको पकौड़े बेचने पर मजबूर होना पड़ सकता है। सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल रैली के मौके पर शुक्रवार को सैफई पंडाल मे आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा ' 2019 हमारे आपके लिए अच्छा है, लेकिन इस संसदीय चुनाव में हम आप कामयाब नही हुए तो ढूंढ लेना एक नाली और कढाई जिस पर पकौडे बनाने का काम मिलकर करेगे क्योंकि प्रधानमंत्री कहते है कि नाली से गैस निकलती है जो लोगो को रोजगार देती है।' उन्होंने कहा यह यात्रा दिल्ली तक जाएगी। अखिलेश ने कहा, 'बीजेपी न केवल देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है बल्कि इसको खत्म करने मे जुट गई है इसलिए हमारी साइकिल यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है।'  एसपी अध्यक्ष ने कहा कि यदि बीजेपी की सरकार दोबारा सत्ता में आ गई तो इसके लोग लोकतंत्र को समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे, तब बीजेपी के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वे सफल भी हो गये। इस बार वे सफल नहीं हो सकेंगे। जनता अब बीजेपी को जान चुकी है। बीजेपी जनता से लगातार झूठ बोल रही है।  अखिलेश ने कहा कि हमें खुशी है कि लोग गाजीपुर से चलकर यहां आए हैं। लोग आगरा, लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बारे में बात कर रहे हैं कि सड़क हो तो ऐसी हो। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बलिया तक की जो सड़क अधूरी रह गई है, उसे आने वाले समय में समाजवादी लोग ही बनवाने का काम करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा दलित और बैकवर्ड नौजवानों से नौकरी छीनी हैं। लोग अपना हक मांग रहे है लेकिन यह बीजेपी सरकार देने के लिए तैयार नही हैं। आने वाले समय में जब फिर से एसपी सरकार बनेगी तो पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही पुलिस की भर्ती की जाएगी। एसपी चीफ अखिलेश ने कहा कि आज के सीएम ऐसे हैं जो पूरी दुनिया में तलाशने पर नहीं मिलेंगे, वह गन्ना किसानों से कहते हैं गन्ना ज्यादा मत पैदा करो, गन्ने से डायबिटीज होती है। गन्ना ज्यादा पैदा करोगे तो भारत में ज्यादा डायबिटीज हो जाएगी। बताइएगा हमारे मुख्यमंत्री कितने बड़े डॉक्टर है, जो ऐसी सलाह दे रहे हैं। सीएम तो यह भी कहते हैं कि बंदर भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ो। अखिलेश ने गंगा की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का दावा खोखला साबित होता हुआ दिख रहा है क्योंकि आजतक गंगा की सफाई तो हुई नहीं। असल में जब तक गंगा में जुड़नेवाली नदियों की सफाई नहीं होगी तब तक गंगा साफ नहीं होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जितने पेपर योगी सरकार में लीक हुए हैं उतने किसी सरकार में नहीं लीक हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेशक मुख्यमंत्री अपने आप को बहादुर बताते हों लेकिन इटावा सफारी का उद्घाटन करने के दौरान उनकी हिम्मत हमारे शेरों के सामने जाकर करने की नहीं पड़ी केवल एक समारोह में पट्टिका के माध्यम से ही शुभारंभ कर दिया। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भी केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया। "चुनाव आ रहा है, जातिगणना की बात शुरू हो गई है. बेहतर यह होगा कि सभी को आधार से जोड़ दिया जाए और सभी जातियों की गिनती हो जाए. समाजवादी लोग विकास की बात करते हैं जबकि भाजपा के लोग कहते हैं कि जहां नाला दिख जाए वहीं आग लगाकर पकौड़े बनाना. हमने एक्सप्रेस-वे 22 महीने में बना दिया वे 19 महीने में ही बनाकर दिखा दें. इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा प्रदेश सरकार संविधान के हिसाब से नहीं चल रही है. इसे बर्खास्त कर देना चाहिए. लोकसभा के साथ यूपी में विधानसभा चुनाव होने चाहिए. उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी ने लोगों को बर्बाद कर दिया. नौकरियां खत्म हो गईं. भाजपा सत्ता में रहने के लिए सबकुछ करेगी. भाजपा के कुछ लोग केवल इसलिए घूम रहे हैं कि वे तोड़फोड़ करके नई पार्टियों का निर्माण करें. सपा सरकार की सभी योजनाएं बंद कर दीं, ऐसी सरकार को हटाना ही एकमात्र विकल्प है. इस अवसर पर सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति, एमएलसी अरविंद यादव यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य मौजूद रहे। 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv