केजरीवाल ने देश का किया अपमान यूएन के पूर्व महासचिव के सामने उठाया केंद्र पर सवाल, कपिल बोले- सच जानती है दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक में गधे-घोड़ों की मौज !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहल्ला क्लीनिक' में विदेशी मेहमानों के
दौरे पर सियासत हावी रही. यूनाइटेड नेशंस के पूर्व सेक्रेटरी जनरल बान की मून और
नॉर्वे की पूर्व प्रधानमंत्री मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए दिल्ली आए थे. सीएम
केजरीवाल इन मेहमानों को यह बताने से नहीं चूके कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के
कामकाज में अड़ंगा डाल रही है. 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटे सीएम केजरीवाल अपने
प्रोजेक्ट के ज़रिए छवि चमकाने की कोशिश में जुटे हैं. इसी कोशिश में सीएम विदेशी
मेहमानों के आगे भी केंद्र की मोदी सरकार को कोसने से नहीं चूके. दरअसल, आज दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट को देखने पूर्व
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और ग्रो हर्लेम ब्रंटलैंड के नेतृत्व
अंतरराष्ट्रीय संगठन 'द एल्डर्स' का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पंहुचा. दिल्ली के पश्चिम विहार
मेट्रो स्टेशन के नजदीक पीरागढ़ी मोहल्ला क्लीनिक पर दोनों विदेशी मेहमानों ने
मोहल्ला क्लीनिक व पॉली क्लीनिक देखा। इस दौरान केजरीवाल के साथ स्वास्थ्य मंत्री
सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। विदेशी मेहमानों के दौरे के कुछ देर बाद ही सोशल
मीडिया पर मोहल्ला क्लीनिक की बदहाली पर केजरीवाल सरकार फंसी हुई नजर आई। आम आदमी
पार्टी (AAP) के बागी नेता और करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने ट्वीट
कर कहा- 'सारी दिल्ली में टूटी-फूटी मोहल्ला क्लीनिक। कहीं ताला पड़ा
हैं, कहीं जानवर। कागजों पर एक मिनट में चार मरीजों का इलाज।
विदेशियों को एक मोहल्ला क्लिनिक जिसे एक हफ़्ते पहले ही रिपेयर किया, दिखाकर झूठ बेचा जा रहा हैं। दुनिया मे कितना भी झूठ दिखाओं, दिल्ली वालों को सच पता हैं।' वहीं, भाजपा-अकाली दल के संयुक्त विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी
केजरीवाल के बदहाल मोहल्ला क्लीनिक पर हमला बोला है। साथ ही अपने ट्वीट में बदहाल
मोहल्ला क्लीनिक को फोटो लगाकर लिखा- 'ये है वर्ल्ड क्लास
मोहल्ला क्लीनिक।' बताया जा रहा है कि दोनों विदेशी मेहमानों के आने से पहले
पीरागढ़ी मोहल्ला क्लीनिक को मरम्मत से लेकर अन्य काम कराकर इसे दुरुस्त किया गया, जिससे यह मोहल्ला क्लीनिक सुंदर और सुव्यवस्थित दिखे। इसके
विपरीत दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। दवाइयों और
डॉक्टरों की कमी तो है ही,
साथ ही कई जगहों पर तो जानवरों ने अपना बसेरा बना लिया है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मोहल्ला क्लीनिक की
तारीफ करती नहीं थकती, वहीं ये बदहाल स्थिति में हैं। आलम यह है कि कहीं घोड़े
बंधे हैं तो कहीं नशेड़ियों ने यहां पर अपना ठिकाना बना लिया है। हाल यह है कि
दिल्ली के आम आदमी को सस्ता और बेहतर इलाज मुहैया कराने के इरादे से बनाए गए
मोहल्ला क्लीनिक इन दिनों बदहाल हैं। दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मोहल्ला
क्लीनिक की बदहाली देखनी है तो मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र कर्दमपुरी
चले आइए। यहां मोहल्ला क्लीनिक तो है, लेकिन आज तक उद्घाटन नहीं
हुआ। ऐसे में यहां पर आज घोड़े व गधे आराम फरमा रहे हैं। इतना ही नहीं यहां पर रात
के समय तो आसपास के इलाकों से भी गधों को लाकर क्लीनिक में बांध दिया जाता है और
क्लीनिक के अंदर ही उनका चारा व अन्य साज-ओ-सामान भी रखा जाता है।यहां पर बता दें
कि बता दें कि दिल्ली सरकार ने योजना की शुरुआत में 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने का ऐलान किया था, फिलहाल पूरी दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक 200 के आसपास भी नहीं खुल पाए हैं। उम्मीद की जा रही है कि साल
पूरा होने तक इनकी संख्या 250
के आसपास हो जाएगी। मोहल्ला क्लीनिक के दौरे के दौरान
केजरीवाल के केंद्र सरकार को घेरने पर बीजेपी ने इसे देश का अपमान बताया है.
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने केंद्र
और मोदी जी को गरियाना देश की बेइज्जती है. मोहल्ला क्लीनिक आज टूटे हुए हैं, दवाइयां नहीं मिलती. मोहल्ला क्लीनिक बड़ा घोटाला है. काठ की
हांडी दोबारा नहीं चढ़ती. जनता सब समझती है. दरअसल, अरविंद केजरीवाल लगातार
सियासी मंचो से ये कहते रहे हैं कि उनके मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट की तारीफ
दुनिया भर में हो रही है. विदेशी मेहमानों को मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करवाना इसका
सियासी विस्तार लगता है. 2019
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सीएम केजरीवाल की ये
छवि चमकाने की कोशिश कितना फायदा दिलाएगी ये समय बताएगा. बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र
के कर्दमपुरी इलाके में बना हुआ क्लीनिक चार महीने पहले तक घोड़े व गधों की आरामगाह
बना हुआ था और अब मधुशाला के रूप में बदल गया है। असामाजिक तत्व क्लीनिक के अंदर
और बाहर खड़े होकर शराब पीते हैं। क्लीनिक में लगी हुई खिड़कियां व अन्य सामान तक
चोरों ने चोरी कर लिया है। जून में इस क्लीनिक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई
थी, जिससे क्लीनिक के पोटा केबिन का बड़ा हिस्सा जल गया था। यह
क्लीनिक आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक व दिल्ली के मंत्री गोपाल राय के
विधानसभा क्षेत्र में बना हुआ है। लेकिन, क्लीनिक की इस स्थिति पर
न तो मंत्री कुछ बोलते हैं और न ही दिल्ली सरकार। कर्दमपुरी के लोगों का कहना है
कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि मोहल्ला क्लीनिक मधुशाला भी बन जाएंगे। क्लीनिक
में शराब पीने आने वाले लोगों से स्थानीय लोग बहुत परेशान हैं। इस बारे में गोपाल
राय से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं
उठाया। एक बार उनके सहयोगी ने फोन उठाया और पूरा मामला सुनने के बाद कहा कि
मंत्रीजी मुख्यमंत्री के साथ बैठक में व्यस्त हैं। बिहारी कॉलोनी मेन रोड स्थित
लोगों के इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाया गया है। सरकार द्वारा ठीक तरह से
देखरेख न होने के कारण यह क्लीनिक असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। क्लीनिक की
सुरक्षा न होने के कारण सामान चोरी हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली
सरकार जनता का पैसा बर्बाद करने पर तुली है। एक मोहल्ला क्लीनिक बनाने पर 20 लाख रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन उसका कोई उपयोग
नहीं हो रहा है। खजूरी चौक स्थित मोहल्ला क्लीनिक असामाजिक तत्वों का केंद्र बन गया
है। शराब की दुकान के सामने बने मोहल्ला क्लीनिक की हालत बदतर हो चुकी है। न वहां
साफ-सफाई होती है न ही कोई देखरेख के लिए मौजूद है। खिड़कियां टूटी पड़ी हैं।
क्लीनिक के दरवाजे के आगे शराब की बोतलें पड़ी हैं। क्लीनिक में बिजली का मीटर, कुर्सी, टेबल, पंखे, एसी सभी सुविधाओं की व्यवस्था हो गई लेकिन डॉक्टर की
व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। आम लोग डॉक्टरों का इंतजार ही करते रह गए और
असमाजिक तत्वों ने यहां अपना डेरा जमा लिया है। ठीक यही हालत सबोली स्थित मोहल्ला
क्लीनिक की है। वहां भी लोगों ने शराब पीने का अड्डा बना लिया है। कुछ लोग तो
मोहल्ला क्लीनिक के पास अवैध पार्किंग चलाने लगे हैं। खजूरी के मोहल्ला क्लीनिक को
शुरू करवाने के लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है, लेकिन वह यही जवाब देते हैं कि अभी डॉक्टरों की भर्ती नहीं
हो पाई है। पूरी करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में जहां 12 क्लीनिक बनाए जाने थे, वहां केवल एक ही क्लीनिक
बनाया गया है। उसमें भी पैसों की बर्बादी हुई है। - कपिल मिश्रा, पूर्व मंत्री व विधायक करावल नगर। उपराज्यपाल से हरी झंडी
नहीं मिलने के कारण क्षेत्र में बने मोहल्ला क्लीनिक नहीं खुल पाए। हाल ही में बिहारी
कॉलोनी स्थित क्लीनिक में चोरी भी हो गई। क्लीनिक की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू
होगा।