Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 30/08/2018 :14:03
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सी.बी.आई की अदालत रांची में किया सरेंडर ! उनकी जमानत की नियाद खत्म हो गयी !
 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची में सीबीआइ की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। एसएस प्रसाद की अदालत ने न्याकयिक हिरासत में लेते हुए लालू प्रसाद को होटरवार जेल भेज दिया है। चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजा काट रहे लालू चिकित्साप के सिलसिले में ऑपबंधिक जमानत पर थे। उनकी जमानत की मियाद खत्मा हो गई थी। कोर्ट ने रिम्स के डॉक्टर से लालू प्रसाद के मेडिकल चेक-अप का भी आदेश दिया है। लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार के अनुसार, लालू प्रसाद को कोर्ट से सीधा जेल भेजा जाएगा। इसके बाद जेल प्रशासन उन्हें रिम्स भेज देगा। लालू प्रसाद जेल के लिए रवाना हो गए हैं। लालू ने कहा- झारखंड हाईकोर्ट से मुझे मेडिकल आधार पर प्रोविजनल बेल मिला था। मैं अभी पूरी तरह निरोग नहीं हुआ हूं। किडनी में इंफेक्शन है। कई और बीमारियां हैं। मुझे अस्पताल में आराम करने का शौक नहीं है। प्रोविजनल बेल मिलनी चाहिए। दिल्ली, मुंबई, रांची में इलाज कराया। सभी दवाइयां लेकर जा रहा हूं। उन्होंने खुद व परिजनों पर लगे आरोपों को खारिज किया। कहा- चुनावी फायदे के लिए हमें वे (भाजपाई) तनाव में रखे हुए हैं।  उनके साथ डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह, भोला यादव, शक्ति सिंह यादव, राजेंद्र राम भी रांची गए।कोर्ट परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। राजद समर्थक राजद समर्थक और पुलिसकर्मियों की भीड़ लगी हुई है। लालू प्रसाद की अदालत सीबीआई भवन के पहले मंजिल पर है जहां जाने से पुलिसकर्मियों ने रोक लगा रखी है। नीचे के गेट को बंद कर दिया गया है, ताकि ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं जा सके। कोर्ट परिसर में सिटी डीएसपी प्राण रंजन कोतवाली डीएसपी कुमार अजीत, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद हैं।पटना से रवाना होने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश तानाशाह शासन की ओर बढ़ रहा है। पटना एयरपोर्ट पर बातचीत में लालू ने बिहार में कानून व्यवस्था ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद प्रमुख लालू प्रसाद बुधवार को रांची पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए मिली बेल की मियाद खत्म हो गई है।लालू ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर वे रांची पहुंचे हैं। अभी भी 50 फीसद अस्वस्थ हैं। मोतियाबिंद, किडनी, प्रोस्टेट, हार्ट की बीमारी समेत कई तरह के इंफेक्शन से पीडि़त हैं। अटल बिहारी वाजपेयी को भी इंफेक्शन था। एशियन हार्ट इंस्टीच्यूट के डॉक्टरों ने रिम्स के डॉक्टरों के संपर्क में रहने को कहा है। लालू ने कहा कि यह प्रोपगंडा फैलाया जा रहा है कि मोदी को जान का खतरा है, कोई बताए तो सही, आखिर खतरा किससे है? कोई प्रमाण तो दें। ऐसा भी प्रधानमंत्री क्या जो किसी से डर जाए। देश में तानाशाही बढ़ रही है। सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले बुद्धिजीवियों को माओवादियों के नाम पर फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजद किसी भी स्तर पर हिंसा का समर्थन नहीं करता है। आसन्न चुनाव में गठबंधन के मसले पर उन्होंने दो टूक कहा, सारा विपक्ष एक मंच पर है, कहीं कोई ईगो नहीं है। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती समेत अन्य शीर्ष नेता इस मसले पर चर्चा करेंगे। समय पर सब होगा। बता  दे की लालू इन दो कैसो की सजा काट रहे है डोरंडा ट्रेजरी केस इस केस की सुनवाई भी रांची में चल रही है” , “भागलपुर ट्रेजरी केस: इसकी सुनवाई पटना की सीबीआई कोर्ट में चल रही है 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv