Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 25/08/2018 :13:54
शत्रुघ्न सिन्हा ने मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में बुलंद किया AAP का नारा, क्या लोकसभा चुनावों में AAP के टिकट पर टक्कर पाएंगे भाजपा को !
 





नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आजकल आम आदमी पार्टी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने एक कार्यक्रम में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को इनसे सीखना चाहिए कि शिक्षा का स्तर कैसे बढ़ाया जाए। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने आप नेता दिलीप पांडेय की जमकर तारीफ भी की जो मनोज तिवारी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली के नंद नगरी में सफाई कर्मियों के स्किल डेवलमेंट प्रोग्राम की लांचिंग के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा मनीष सिसोदिया और दिलीप पांडेय के साथ पहुंचे थे। इसके पहले भी कई मौकों पर बीजेपी सांसद आप के कार्यक्रम के दौरान मंच पर दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं दिलीप पांडेय का बहुत सम्मान करता हूं। ये बहुत अच्छे इंसान हैं। आप लोग इन्हें अपना आशीर्वाद दीजिए, इनकी मजबूती अरविंद केजरीवाल के हाथों को मजबूत करेगी।' सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा आगामी लोकसभा चुनावों में राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के टिकट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी को टक्कर देते नजर आ सकते हैं। मनोज तिवारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में उत्तर प्रदेश और बिहार से आये लोगों का बाहुल्य है। पहले यह सीट पूर्वी दिल्ली क्षेत्र का हिस्सा हुआ करती थी लेकिन परिसीमन के बाद यह पूर्वी दिल्ली से अलग हो गयी। भाजपा की ओर से यहां लाल बिहारी तिवारी और बैकुण्ठ लाल शर्मा सांसद रह चुके हैं। इस संसदीय क्षेत्र में यूपी और बिहार की बड़ी आबादी बसती है जोकि चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती है। परिसीमन के बाद इस संसदीय क्षेत्र के बदले हुए समीकरण को देखते हुए भाजपा ने यहां से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी को मैदान में उतारा था जोकि भारी बहुमत से जीतने में सफल रहे थे। बाद में पार्टी ने उन्हें राज्य भाजपा की कमान भी सौंप दी। अब यदि शत्रुघ्न सिन्हा आगामी लोकसभा चुनावों में मनोज तिवारी को चुनौती देने उतरते हैं तो कांटे की टक्कर हो सकती है। शत्रुघ्न सिन्हा 90 के दशक में नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। तब उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार राजेश खन्ना के हाथों मात मिली थी। इस बीच, शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी की सरकार के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को शहादरा में मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाया। इस कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि अप्रिय सत्य बोलने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में आप सरकार की ‘उपलब्धियों’ को लेकर उसकी तारीफ की थी। कई मुद्दों पर भाजपा और इसके नेतृत्व की आलोचना करने वाले सिन्हा ने हाथ से मलबा उठाने वालों के लिए एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कहा कि वह सत्ता के लोगों को आईना दिखाते हैं और जनहित के मुद्दों को उठाते हैं। उन्होंने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का भी बचाव किया जो हाल में इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के समारोह में शामिल होने के कारण आलोचनाओं में घिर गये हैं। सिन्हा ने कहा कि ‘‘इसमें कुछ भी विवादास्पद नहीं है।’’ भारतीय जनता पार्टी और इसके नेतृत्व की आलोचना करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी लक्ष्मण रेखा जानता हूं। मैं मर्यादा और लक्ष्मण रेखा के बीच का अंतर जानता हूं। जब तक पार्टी का हिस्सा हूं इसके प्रति वफादार हूं। लेकिन जो लोग चाटुकारिता में लिप्त हैं उन्हें समझना चाहिए कि अप्रिय सत्य बोलने में कुछ भी गलत नहीं है।’’ सिन्हा ने कहा कि वह जानते हैं कि पार्टी एक व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण है तथा एक देश एक पार्टी से अधिक महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम की ओर इशारा करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल की बात करता हूं क्योंकि मन की बात का पेटेंट किसी और के पास है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv