पुस्तक प्रेमियों के लिए आज से 24वां अन्तर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू, जाने से पहले जानिये- कुछ जरूरी बातें !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा :दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से 24वां अंतरराष्ट्रीय पुस्तक
मेला शुरू होने जा रहा है। इस बार पुस्तक मेले में डिजिटल किताबों को बाजार गर्म
होने की बात कही जा रही है। मेले को लेकर आईटीपीओ ने सभी तैयारियां पूरी कर ली
हैं। पुस्तक मेला 2 सितंबर तक चलेगा। मेले में पाठकों का प्रवेश नि:शुल्क
रहेगा। मेले का शुभारंभ केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा)
सत्यपाल सिंह ने किया। सप्ताहांत होने के चलते मेले में पाठकों की भारी संख्या
पहुंचने की संभावना है। पुस्तक मेले के साथ ही स्टेशनरी मेला, आफिस ऑटोमेशन मेला और
कारपोरेट उपहार मेले का भी अवलोकन किया जा सकेगा। भारतीय प्रकाशक संघ (एफआइपी) के
नवीन गुप्ता ने बताया कि मेले में 120 से अधिक स्टॉल रहेंगे। मेला हॉल नं. सात में होगा। प्रवेश
गेट नं. एक, आठ और दस से मिलेगा। सभी जगह मुफ्त शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
मेले का समय सुबह 10 से रात आठ बजे तक रहेगा। बता दें कि पहली बार मेले में
प्रवेश नि:शुल्क होगा। थीम स्वरूप मेले में सर्व शिक्षा अभियान पर फोकस करते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले
का आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (आइटीपीओ) और भारतीय प्रकाशक संघ (एफआइपी)
द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। पुस्तक मेले के साथ ही स्टेशनरी मेला,
ऑफिस ऑटोमेशन मेला और
कॉरपोरेट उपहार मेला भी आयोजित किया जा रहा है। मेले में 120 से अधिक स्टॉल रहेंगे।
पुस्तक मेले में बाल साहित्य, क्लासिक और अन्य श्रेणियों के अलावा कथाओं एवं गैर कथाओं,
अकादमिक पुस्तकों की एक
विस्तृत श्रृंखला के अलावा डिजिटल पुस्तकें भी प्रदर्शित होंगी। मेले में साहित्य
अकादमी, हिंदू, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, संस्कृत अकादमी सहित
प्रकाशन विभाग के स्टाल भी रहेंगे। पुस्तक मेले में पुस्तक लोकार्पण, संगोष्ठियां, कवि सम्मेलन, साहित्य चर्चा, लेखक से मिलिए जैसे
कार्यक्रम तो होंगे ही, व्यापारियों ने बताया कि इस पुस्तक मेले में पहली बार
दिल्ली विश्वविद्यालय और इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के छात्र रंगारंग सांस्कृतिक
कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। दिल्ली सरकार और नगर निगम के स्कूलों में चौथी और
पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी
किया जाएगा। इसके लिए करीब 500 बच्चों को बुलाया गया है। सभी को उपहार स्वरूप पुस्तकें भी
दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला बेशक इस बार छोटे स्तर पर आयोजित किया जा
रहा है, लेकिन हर साल की तरहपुस्तक विमोचन, पुस्तक चर्चा और लेखकों
से मुलाकात का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. दिल्ली पुस्तक मेले का आयोजन 1995 से प्रति वर्ष अगस्त के
आखिरी हफ्ते में किया जाता रहा है. इस मेले में हर आयु वर्ग के लोग बड़ी संख्या में
शामिल होने के लिए आते हैं. वहीं इस बार दिल्ली पुस्तक मेले में पाठकों को डिजिटल
किताबों से भी रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा.
1. प्रवेश गेट नं. एक, आठ और दस से मिलेगा जबकि मेला हॉल नं. सात में होगा,
2. इस बार मेले में एंट्री फ्री होगी तथा अन्य प्रकार की सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
3. मेले का समय सुबह 10:00 से रात 8:00 बजे तक रहेगा।
4. मेले के अंतिम दिन दो सितंबर को बेहतर पुस्तक प्रकाशन के
लिए प्रकाशकों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
5. इस बार कई प्रशिद्ध लेखक खुद जनता के बीच रूबरू होंगे
तथा अपनी रचनाओ को सामने रखेंगे |