राष्ट्रीय महिला किसान समिति की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त बोले-प्रधानमंत्री की सपना 2022 तक किसानों की आय दुगनी हो
किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह मस्त (सांसद भदोही) ने उपस्थित महिला किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में महिला किसान समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के संकल्प को पूरा करना है
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड)भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में आज भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय महिला किसान समिति के गठन के अवसर पर महिला किसानों बैठक सम्पन्न हुई , कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा श्री मुरलीधर राव, श्री ह्रदय नाथ राष्ट्रीय संघटक किसान मोर्चा, श्री सुधीर त्यागी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,श्रीमती प्रदीप कौर ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया , इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय रामलाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला किसान समिति का महिला किसान समिति का गठन करना सराहनीय प्रयास है,यही कृषक बहनें 70% कार्यबल का प्रतिनिधित्व करेंगी और कृषक महिलाओं के लिए आवश्यक योजनाओं को उन तक पहुंचाने में सेतु का काम करेंगी,भाजपा सैदव महिला सशक्तिकरण की हितैषी रही है महिला किसानों के उत्थान के लिए समय समय पर मोदी जी के नेतृत्व ने विभिन्न योजनाए लायी जाएगी ताकि देश के विकास में महिलाएँ अपना योगदान भरपूर दे सके,इसके बाद
किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह मस्त (सांसद भदोही) ने उपस्थित महिला किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में महिला किसान समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के संकल्प को पूरा करना है किसानों के एक वर्ग महिला किसानों की समस्याओं को जानने तथा उनके लिए विशेष योजनाओं के गठन करके अतिरिक्त आवश्यक सहयोग एवं अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को पुरुष के समान दर्जा दिलवाना है भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र समानता का रहा है इसके साथ हम सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखते हैं तो फिर महिला किसानों को कैसे वंचित रखा जा सकता है,राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष माननीय वीरेंद्र सिंह मस्त जी ने महिला किसान समिति के प्रयासों की सराहना की और कृषक बहनों को आर्थिक रुप से स्वावलंबी बनाने के लिए इस दिशा में सांसद सावित्री ठाकुर जी ,प्रदीप कौर आर्य और डॉक्टर संगीता त्यागी को मिलकर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने किसान मोर्चे की राष्ट्रीय महिला किसान समिति गठन की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है तो ऐसे में महिला किसानों को अपनी बात कहने के लिए एक मंच भाजपा ने प्रदान किया है देश की आय में महिला किसानों का योगदान नज़रंदाज़ नही किया जा सकता ह इस अवसर पर देश के 12 राज्यों की महिला किसान बहनों ने भाग लिया कार्यक्रम में राज्य कृषि मंत्री कृष्णा राज जी, कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी राज्यसभा सांसद पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष विजयपाल तोमर जी ,प्रशिक्षण मंत्री सुनील पांडे जी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ विजय सोनकर शास्त्री जी भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री सुगुनाकर राव जी, राष्ट्रीय महिला किसान समिति के संयोजक सुधीर त्यागी जी उपस्थित रहे। बैठक में महिलाओं की समस्या एवं उसके समाधान को लिखित रूप में स्वीकार किया गया ।भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के विषय में महिला किसान समिति के माध्यम से रणनीति तैयार कर एक बड़े वर्ग में अपनी मजबूत पहल का आगाज किया है इस समिति का गठन करके भारतीय जनता पार्टी ने आधी आबादी को लाभान्वित करके अपने साथ जोड़ा है ।जिस प्रकार अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सम्मान दिया गया है उसी तर्ज पर महिला किसानों को भी विशेष लाभ देकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयत्न है ।महिला किसान समिति की सह संयोजक प्रदीप कौर आर्य ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे भारतवर्ष में शतक सशक्त संगठन तैयार होगा "उन्नत महिला किसान समृद्ध हिंदुस्तान "के संकल्प को पूरा कर भारतीय इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा सह - संयोजक डॉक्टर संगीता त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला किसान समिति भारतीय जनता पार्टी के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी संकल्प को पूरा करेगी। कार्यक्रम का समापन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक एवं मार्गदर्शक माननीय हृदयनाथ जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय महिला किसान कार्यसमिति की बहनें रनिता सिंह ,रिचा भदोरिया, सरोजिनी चौधरी ,दीपा जामवाल और रेनू सैनी का विशेष सहयोग रहा।