Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
कारोबार
By   V.K Sharma 18/05/2018 :09:11
लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ
 
नई दिल्ली पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी होती नहीं दिखाई दे रही है। गुरुवार को भी लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। गुरुवार को पेट्रोल के दाम 22-23 पैसे और डीजल के 22-24 पैसे बढ़ गए हैं। दिल्ली में डीजल पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। अब पेट्रोल यहां रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के करीब पहुंच गया है।

इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 75.32 चुकाने पड़ रहे हैं। तकरीबन 56 महीने पहले दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों ने 76.32 रुपये का आंकड़ा छुआ था। मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमतें इस स्तर पर पहुंचने के काफी करीब है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83.16 रुपये पर पहुंच गई है। कोलकाता में इसके लिए 78.01 और चेन्नई में इसने 78.16 का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार को दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए 66.79 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। मुंबई की बात करें, तो यहां एक लीटर डीजल 71.12 रुपये का मिल रहा है। कोलकाता में
इसकी कीमत 69.33 रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा चेन्नई में 70.49 रुपये प्रति लीटर है। गौरतलब है कि कर्नाटक में मतगणना खत्म होने के दो दिन बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले चार दिनों से लगातार यह सिलसिला जारी है। इससे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान पेट्रोल
और डीजल की कीमतों को 19 दिन तक स्थिर रखा गया था। इनमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया था।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv