Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 16/05/2018 :17:05
मिजोरम में दुनिया का सबसे बड़ा 181 सदस्यों वाला परिवार
 
नई दिल्ली गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में मिजोरम के जियोना चाना का परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार माना गया है। इस परिवार में 181 सदस्य हैं। इस परिवार के मुखिया जियोना चाना की 39 पत्नियां हैं। 94 बच्चे हैं,14 बहुएं और 33 पोते-पोतियों का यह परिवार मिजोरम में रहता है।

181 सदस्यों वाला यह परिवार एक ही मकान में रहता है। मिजोरम के वक़्तवांग गांव में सौ कमरों के चार मंजिला मकान में रहने वाले इस परिवार को एक दिन में खाने के लिए 30 चिकन, सैकड़ों अंडे, 60 किलोग्राम आलू 100 किलोग्राम चावल और लगभग 20 किलोग्राम फल प्रतिदिन भोजन नाश्ते में लगते हैं। इस परिवार की
देखरेख चाना की पहली पत्नी जाथिआंगी के पास है। उन्होंने अपने परिवार में सेना जैसा अनुशासन कायम कर रखा है। उनके निर्देश पर नियमित साफ- सफाई, भोजन बनाना, कपड़ा धोना, बच्चों को संभालना और परिवार की अन्य जिम्मेदारी वह देती हैं। उनके परिवार के हर सदस्य उस जिम्मेदारी को पूरा करते हैं इस परिवार के मुखिया जियोना चाना ने 17 वर्ष की उम्र में जाथि आंगी से विवाह किया था। उसके बाद उनकी सहमति से ही 38 और शादियां करके परिवार को एक साथ जोड़े रखा। इसमें जियोना चाना और उनकी पत्नी जाथि आंगी की बड़ी भूमिका है।आज जब सब एकल रहना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में 181 लोगों के परिवार को एक साथ रख पाना और उसमें भी 39 पत्नियां पति से संतुष्ट हों, 39 सौत एक साथ रह लें, यह आश्चर्यजनक है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv