Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 16/05/2018 :16:31
नगर निगम गुरूग्राम ने चार वार्डों में चलाया विशेष अभियान
 
गुरूग्रामत्ननगर निगम गुरूग्राम द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर चार वार्डों में अलग-अलग टीमों के माध्यम से कार्य किया गया। अभियान के तहत वार्ड नंबर-16, 18, 29 और 33 में कचरे एवं मलबे को उठाने के साथ-साथ सीवरेज सफाई, पेड़ों की छंटाई तथा सडक़ों की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए गए।

निगमायुक्त यशपाल यादव द्वारा एक विशेष कार्य योजना तैयार करके वार्डों में विभिन्न प्रकार के कार्य करने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इस योजना के तहत विभिन्न कार्यों जैसे कचरे एवं मलबे का उठान, सीवरेज सफाई, पेयजल आपूर्ति, पेड़ों की छंटाई तथा सडक़ों की मरम्मत आदि कार्यों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। टीमों ने पहले चरण में चार वार्डों नामत: वार्ड नंबर-16, 18, 29 और 33 में मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। नगर निगम की सफाई शाखा ने एक ओर जहां इन वार्डों की सफाई करने के साथ-साथ वहां पर पड़े हुए कचरे को उठाया, वहीं दूसरी ओर सीएंडडी वेस्ट के उठान संबंधी कार्य किए।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv