Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 14/07/2018 :13:53
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक करियर पर लगा आजीवन ब्रेक! नवाज शरीफ और मरियम लाहौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार ,
 
नवाज़ शरीफ बेटी मरियम के साथ शुक्रवार भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 9:20 बजे एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट EY-243 से लाहौर पहुंचे फ्लाइट से उतरते हुए नवाज़ और मरियम का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया. गिरफ्तारी से पहले ऐसा था नवाज शरीफ का हाल, सामने आया भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ और उनकी बेटी मरियम को लाहौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है.

 

 

  

 

इस्लामाबाद (न्यूज़ ग्राउंड) :  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को शुक्रवार रात लाहौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया और रावलपिंडी ले जाया गया। पाकिस्तान  HC का फैसला, नवाज़ शरीफ के राजनीतिक करियर पर लगा आजीवन ब्रेक! नवाज़ शरीफ की मां शमीम अख्तर बेटे से मिलने पहले ही लाहौर एयरपोर्ट पर मौजूद थीं. अधिकारियों ने भी उन्हें मायूस नहीं किया. गिरफ्तारी के बाद एयरपोर्ट के हज लाउंज में शरीफ और मरियम को उनसे मिलने की इजाजत दे दी. बता दें कि गुरुवार को अख्तर ने कहा था कि अगर उनके बेटे और पोती को गिरफ्तार किया गया, तो वह भी जेल जाएंगी दरअसल, पूरा मामला लंदन में पॉश एवेनफील्ड हाउस में चार फ्लैटों के मालिकाना हक से जुड़े भ्रष्टाचार का है. इस मामले में पाकिस्तान की एक अकाउंटबिलिटी कोर्ट ने 6 जुलाई को नवाज़ शरीफ को 10 साल और उनकी बेटी मरियम को 7 साल की सजा सुनाई थी. इससे पहले नवाज़ शरीफ को पनामा पेपर्स केस में नाम आने के बाद किसी भी तरह के सार्वजनिक पद के लिए अयोग्य ठहराया जा चुका है. इन आरोपों के चलते नवाज़ शरीफ और उनकी बेटी मरियम को होगी जेल सजा का ऐलान होने के बाद नवाज़ शरीफ ऐसे समय में स्वदेश वापसी कर रहे हैं, जब देश आम चुनाव में व्यस्त है. कहा जा रहा है कि नवाज़ जान-बूझकर इस समय स्वदेश लौट रहे हैं, ताकि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) को आम चुनाव में फायदा मिल सके. इसमें नवाज़-मरियम फेडरल इनवेस्टिगेशन अथॉरिटी (FIA), पाकिस्तानी रेंजर्स और नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (NAB) के लोगों के बीच घिरे हुए हैं. वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ जर्नलिस्ट्स के सवालों और कैमरों से बचने की कोशिश करते भी नज़र आ रहे हैं. इस दौरान एक मीडिया पर्सन ने नवाज़ शरीफ से कहा- 'प्लीज कुछ बोलिए, लोग आपकी बातों को सुनना चाहते हैं'. इसके जवाब में नवाज़ 'हां' कहते हुए सिर हिलाते हैं. कुछ देर बाद मरियम बोलती हैं, 'आप लोग तो लेट हो गए, हम लोग बोलने के लिए ही बैठे थे.' इसके बाद दोनों अपनी सीट से उठते हैं और दोनों को गिरफ्तार करने पहुंचे सुरक्षाकर्मी उन्हें अपने घेरे में ले लेते हैं. जेल में पहली रात दोनों को बी क्लास सुविधाओं वाली जेल में रखा गया। जेल में नवाज और मरियम को दूसरे कैदियों को पढ़ाने का काम सौंपा जा सकता है। इसी बीच, कानून मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि नवाज पर भ्रष्टाचार के दो और मामलों की सुनवाई अदियाला जेल में ही की जाएगी। ये सुनवाई इस्लामाबाद की जवाबदेही कोर्ट के जज मोहम्मद बशीर करेंगे। पाकिस्तान के जेल नियमों के मुताबिक, क्लास बी में उन कैदियों को रखा जाता है, जिनका सामाजिक, शैक्षणिक और जीवन स्तर बाकी कैदियों से अच्छा होता है। कुछ आदतन अपराधियों को भी इसमें रखा जा सकता है। ए और बी क्लास जेलों में रहने वाले कैदियों को आमतौर पर जेल में मेहनत वाले काम नहीं करने होते। उन्हें क्लास सी के अनपढ़ कैदियों को पढ़ाना होता है।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv