प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले किया ऐलान 6 महीने में करेंगे 50 रैलियां करेंगे !
प्रधानमंत्री 6 महीने में 50 रैलियां करेंगे, आम चुनाव के ऐलान के पहले भाजपा के 4 नेता 400 सीटें कवर करेंगे, भाजपा इन रैलियों के जरिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने की तैयारी में है,पार्टी ने एक रैली से 2 या 3 लोकसभा सीटों को कवर करने की योजना बनाई है
नई दिल्ली (नई दिल्ली ) : 2019 लोकसभा चुनाव के
मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 6 महीने में देश भर में 50 रैलियां करेंगे। इनके
जरिए 100 से ज्यादा लोकसभा सीटें
कवर करने की योजना है। मोदी के अलावा फरवरी 2019 तक भाजपा अध्यक्ष अमित
शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ
सिंह और नितिन गडकरी भी 50-50 रैलियां करेंगे।एक रैली से 2 या 3 लोकसभा सीटों को कवर
करने की योजना बनाई जा रही है। आम चुनावों की तारीखों के ऐलान के पहले मोदी,
अमित शाह, राजनाथ और गडकरी की 200 रैलियों से देश भर में 400 लोकसभा सीटें कवर की
जाएंगी।पंजाब से हुई किसान रैली को इस अभियान की शुरुआत माना जा
रहा है पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी इन सभाओं के अलावा इसी साल राजस्थान,
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़
में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी रैलियां करेंगे। इस अभियान की शुरुआत पंजाब
से हो चुकी है। मोदी ने 11 जुलाई को यहां के मलोट में किसान रैली कर चुनावी बिगुल
बजाया। वे इसी महीने उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में किसान रैली करेंगे।