Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अपराध
By   V.K Sharma 16/05/2018 :16:21
क्रिकेट सट्टाबाजों से नकदी और 4 मोबाइल फोन बरामद
 
चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस ने गत दिवस भिवानी में चार लोगों को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए काबू किया तथा उनके पास से 29110 रुपये और 4 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार और अवैध शराब बेचने वाले 6 व्यक्तियों को काबू करने में भी सफलता हासिल की है।

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल लाइन भिवानी पुलिस को मुखबरी मिली कि थाना क्षेत्र में चार व्यक्ति क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में पहलाद, संदीप निवासी विधानगर, नितेश निवासी सैक्टर-13 भिवानी, सूरज निवासी कालुवास शामिल हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13/3/67 के तहत मुकदमा न0 129 दर्ज करके गिरफ्तार किया गया और पुलिस जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने जैन चौक क्षेत्र से बैग व पैसे चोरी करने के मामले में दो आरोपियों अनमोल उर्फ गोली और अमन उर्फ सावन निवासी कमेटी मोहल्ला भिवानी को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुदई की शिकायत पर आई पीसी धारा 457/380 के तहत चोरी का मुकदमा न0 264 दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने 6 अवैध खुर्दो को काबू करके उनसे देसी व अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की। पवन निवासी पीपली वाली जोहड़ी भिवानी को काबू करके 8 बोतल 16 कवाटर शराब बरामद की गई तथा मनोज निवासी हनुमान ढाणी भिवानी को काबू करके 12 बोतल देशी शराब और रविन्द्र उर्फ धौलिया निवासी देवसर को काबू करके 12 बोतल देशी शराब तथा अनिल निवासी मोखरा को काबू करके 20 बोतल देशी शराब बरामद की गई और बिजेन्द्र निवासी देवराला को काबू करके
12 बोतल देशी शराब और 2 अंग्रेजी बरामद की गई तथा प्रदीप निवासी आलमपुर को काबू करके 9 बोतल देशी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कलन्दरा तैयार करके आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv