Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 07/12/2018 :16:36
लोकसभा चुनावो को लेकर भाजपा यूपी की 80 लोकसभा क्षेत्रों को लेकर गंभीर ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनाया 74 सीटें और 50 प्रतिशत वोट का लक्ष्य!
 
भाजपा यूपी की 80 लोकसभा क्षेत्रों में बनाएगी प्रभारी, 74 सीटें और 50 प्रतिशत वोट का लक्ष्य चुनावी मुहिम शुरू कर चुके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के लिए 74 सीटें और हर बूथ पर 50 फीसद से ज्यादा वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

लखनऊ (न्यूज़ ग्राउंड) : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी कमर कसली है किसी भी कीमत पर भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटो को जिंतना चाहती है और 2014 के प्रदर्शन को दोहराना चाहती है भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए संगठन में तेजी से बदलाव हो रहा है। सभी जिलों में नए प्रभारी बनाये जाने के बाद पार्टी अब सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रभारियों की तैनाती के लिए होमवर्क शुरू कर दिया है। इसके लिए संगठन से लेकर राज्यसभा, विधान परिषद और विधानसभा सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपने की योजना है। भाजपा के लिए 2014 के चुनाव में दिल्ली में सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा सहयोगी बना। यहां 80 सीटों में 71 भाजपा और दो सीटें सहयोगी अपना दल को मिली थीं। पिछली चार और पांच जुलाई को काशी से लेकर ब्रज क्षेत्र तक चुनावी मुहिम शुरू कर गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के लिए 74 सीटें और हर बूथ पर 50 फीसद से ज्यादा वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी सेना सजा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों की शुरुआत हो गयी है। प्रदेश के सभी जिलों में नए प्रभारी घोषित करने के बाद अब सांगठनिक लिहाज से लोकसभावार प्रभारियों की तैनाती होगी। प्रभारियों की तैनाती के पीछे मंशा यह है कि हर लोकसभा में समन्वय बना रहे। इन प्रभारियों पर बूथ स्तर तक 50 फीसद से ज्यादा वोट हासिल करने के लिए सांगठनिक सक्रियता की जिम्मेदारी होगी। जिलों में लगाये गए पूर्णकालिक विस्तारकों के अनुभवों को साझा करते हुए ये लोग एक्शन प्लान तैयार करेंगे और संगठन के साथ मिलकर क्रियान्वयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा संगठन और सरकार की समन्वय बैठकों में मंथन के बाद इस वर्ष जनवरी माह में ही दो दर्जन से ज्यादा सांसद चिह्नित किये गए जिन्हें टिकट नहीं मिलना है। नेतृत्व की इस मंशा की भनक लगते ही कुछ सांसदों ने तो अपनी सक्रियता बढ़ा दी लेकिन, कई दूसरे दलों में भी ठिकाना ढूंढऩे में जुट गए। पार्टी नए उम्मीदवारों की जमीनी हकीकत जानने और उनके प्रभाव के आकलन के लिए भी प्रभारियों को जिम्मेदारी देगी। यह प्रक्रिया दो माह में पूरी कर लेंगे। ध्यान रहे कि पार्टी बुजुर्ग और बीमार सांसदों को भी इस बार चुनाव मैदान में लाने की पक्षधर नहीं है। उन्हें कहीं अन्यत्र समायोजित किया जाएगा।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv