Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 11/07/2018 :12:35
दक्षिण कोरिया में भी महाबीर जैसे पिता की जरुरत -फौगाट परिवार से मिलीं दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति की पत्नी,
 
किम जुंग सूक ने कहा कि साउथ कोरिया में भी लड़कियों को कमतर समझा जाता है और उनके साथ भेदभाव किया जाता है। इसपर उनकी सरकार काम कर रही थी और उसी बीच यह फिल्म भी आई। किम जुंग सूक के मुताबिक, फिल्म देखकर वहां के लोगों की सोच में कुछ बदलाव आया है। मुलाकात के वक्त फोगाट परिवार की तरफ से साउथ कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी को कुछ तोहफे भी दिए गए। इनमें एक गदा, एक साड़ी और चांदी के लक्ष्मी-गणेश और हनुमान जी की मूर्ति शामिल है। महावीर फोगाट ने साउथ कोरिया के नाम एक संदेश भी लिखकर दिया। उन्होंने उनपर लिखी गई बायॉग्रफी 'अखाड़ा' की एक प्रति भी उन्हें सौंपी है।

 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) :  साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी यानी राष्ट्रपति मून-जे-इन की पत्नी किम जुंग सूक भी इन दिनों उनके साथ भारत आई हुईं हैं। इस दौरान उन्होंने रेसलर गीता और बबीता फोगाट से मुलाकात भी की है। मुलाकात के वक्त गीता और बबीता के साथ उनके पिता महावीर सिंह फोगाट और उनकी मां दया कौर भी मौजूद थीं। यह मुलाकात दिल्ली के ओबरॉय होटल में हुई इस दौरान किम ने कहा कि साउथ कोरिया में भी लड़कियों को कमतर समझा जाता है और उनके साथ भेदभाव किया जाता है। अगर वहां भी महावीर फौगाट जैसे पिता और गीता और बबीता जैसी बेटिया तो निश्चित तौर पर भारत की तरह यहां भी हालात में सुखद बदलाव हो सकता है। किम ने कहा कि बदलते सुखद हालात के बीच दंगल फिल्म के आने से लोगों की सोच बदली है। महावीर ने कहा कि देश की ओर से अवसर मिला तो वे कोरिया में जाकर भी पहलवानी सिखाने को तैयार हैं। किमजोंग-सुक ने फौगाट परिवार को कोरिया आने का निमंत्रण भी दिया।  हालांकि, कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन फोगाट परिवार से मुलाकात में शामिल नहीं हो पाए। महावीर ने कोरिया की फर्स्ट लेडीज किम जोंग सुक को गदा, हनुमान, लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति, भारतीय साड़ी, अखाड़ा बुक और हस्ताक्षर कर उनको मैसेज भी दिया। उन्होंने उनपर लिखी बायोग्राफी अखाड़ाकी एक प्रति भी सौंपी है। इस मौके पर मां दयाकौर, गीता फौगाट, बबीता फौगाट व राहुल मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक बार फिर दंगल फिल्म देखी। इस मीटिंग के बाद न्यूज़ ग्राउंड से हुई खास बातचीत में गीता फोगाट के चचेरे भाई राहुल ने बताया कि किम जुंग सूक को उनकी लाइफ पर बनी फिल्म दंगल काफी अच्छी लगी थी। इसके बाद उन्होंने खुद फोगाट परिवार से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसलिए दौरे से पहले ही मीटिंग तय कर ली गई थी। मुलाकात में उन्होंने फोगाट परिवार को बताया कि उनके देश में भी दंगल फिल्म लोगों को काफी पसंद आई।

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv