Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 16/05/2018 :16:19
एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार
 
चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस की सीआईए टीम, पानीपत ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर की देसी पिस्तौल, 69 जिंदा कारतूस और एक लोहे की रॉड बरामद की है।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी गिरफ्तारी से लूटपाट के कम से कम 10 मामलों का रहस्योदघाटन हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पानीपत निवासी मोनू, बेताब और अंकित के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों केे साथ शहर में जाटल सुल्ताना रोड के भादर मोड़ के निकट किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। पूछताछ पर उन्होंने हाल ही में इस क्षेत्र में जाटल रोड पर स्थित एक दुकान से 42 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, इन्वर्टर की बैट्रियां और ई-रिक्शा तथा गैस सिलैण्डर सहित 10 चोरियां करना स्वीकार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि अभियुक्तों के विरूद्ध मॉडल टाऊन पुलिस थाना, पानीपत में सशस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभियुक्तों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv