Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 16/05/2018 :16:18
जीत ने लोकसभा चुनाव की आधारशिला रख दी : शर्मा
 
चंडीगढ़ हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि कर्नाटक राज्य के विधानसभा चुनाव परिणाम ने केंद्र में वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय की आधारशिला रख दी है।

श्री शर्मा ने आज कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा की 21वीं राज्य सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इसको भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि अब भाजपा का विजयी-रथ दक्षिण में प्रवेश कर गया है।

भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लहर उत्तर से लेकर दक्षिण तक फैली हुई है। उन्होंने कर्नाटक में भाजपा की जीत का श्रेय श्री मोदी के  केंद्र सरकार में नेतृत्व, अमित शाह की सांगठनिक रणनीति व भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया है। उन्होंने भाजपा की जीत को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी जीत करार दिया।शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस की हार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और न ही नियत। कांग्रेस पार्टी नेताविहिन पार्टी है जिसका देश में लगातार राजनैतिक-सूरज डूबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत आज पस्त है और राहुल गांधी बच्चों की तरह अपने-आप में मस्त है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv