देहरादून में 50 हजार लोगों के साथ प्रधानमंत्री ने किया योग, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी की कार्यक्रम में रही विशेष उपस्थिति
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज प्राचीन भारतीय विद्या योग का परचम पूरे विश्व में लहराया है। उन्होंने कहा कि आने वाली सदी योग की सदी होगी जो भारत को विश्व गुरु के पद पर स्थापित करेंगी।
देहरादून में 50 हजार लोगों के साथ प्रधानमंत्री ने किया योग, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी की कार्यक्रम में रही विशेष उपस्थिति
देहरादून(न्यूज़ ग्राउंड ) विश्व भर में चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 50 हजार लोगों के साथ देहरादून में योग किया,कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन एवम गंगा एक्शन प्लान के संस्थापक पूजनीय स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने भी योग के माध्यम से निरोग रहने का आवाह्न किया,योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी ऋषिकेश से लेकर दुनिया के विभिन्न स्थानों पर गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। देश में नभ, जल से लेकर धरा पर योग हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर देहरादून में थे। उन्होंने यहां एफआरआई के मैदान पर करीब 50 हजार लोगों के साथ योग किया।
योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री मोदी बुधवार रात को ही देहरादून पहुंच गए थे। गुरूवार तड़के प्रधानमंत्री राजभवन से एफआरआई मैदान पहुंच गए थे। यहां उन्होंने करीब 45 मिनट तक लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि योग विश्व को सकारात्मक ऊर्जा दे रहा है, उत्तराखंड देवभूमि योग को दिशा देता है। यहां से विश्व को संदेश जाता है। उन्होंने कहा विश्व को योग भारत की देन है। इससे पूर्व उन्होंने तड़के राजभवन परिसर में पौधा रोपा। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
वार्ता के दौरान स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज प्राचीन भारतीय विद्या योग का परचम पूरे विश्व में लहराया है। उन्होंने कहा कि आने वाली सदी योग की सदी होगी जो भारत को विश्व गुरु के पद पर स्थापित करेंगी।