Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 16/05/2018 :16:10
कर्नाटक की जीत से कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ी भाजपा : कांबोज
 
चंडीगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, जिसके लिए उन्होंने कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से तंग आ चुकी थी

जिसके कारण वहां की जनता ने भाजपा के पक्ष में वोट देकर सबसे बड़ा दल बनाया है। मंत्री कांबोज ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के खिलाफ वोट देकर कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को आगे बढाया है। मंत्री कांबोज ने बताया कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल
नेतृत्व और वहां के कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्रमबद्ध तरीके से राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है उसी तरह 2019 में भी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुबारा भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर पूरी तरह कायम है और यह लहर पूर्वोत्तर से होते हुए दक्षिण भारत में भी प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी डूबता जहाज है और पूरी तरह नेतृत्व विहीन है। कांग्रेस की नीतियां देश की जनता की समझ में आ चुकी है। वहीं इंद्री में भी भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास कांबोज के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। उन्होंने सभी जिला व हल्का इंद्री वासियों को जीत की बधाई दी।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv