बदलते परिवेश को लेकर जागरूक हों छात्राएं: योगेश कुमारी
समालखा न्यू हिन्दू सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। इसको लेकर बीजेपी शहरी उपाध्यक्ष रेनू धीमान की देखरेख में हुए कार्यक्रम में महिला डेस्क इंचार्ज योगेश कुमारी ने बच्चों को जागरूक किया।
बदलते परिवेश में छात्राओं को वर्तमान परिस्थितियों को लेकर जागरूक होना आवश्यक है। समाज में महिला उत्पीडऩ, शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस पर लगाम कसने के लिए महिलाओं, युवतियों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अनजान से किसी तरह का मेलजोल ना बढ़ाएं तथा उसकी बातचीत को लेकर सचेत रहें। उन्होंने कहा कि कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो उसकी जानकारी अपने अभिभावकों या पुलिस को अवश्य दें ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। चुप रहने से अपराध करने वाले का हौसला बढ़ता है। हमें मिलकर ही इसे दूर करना होगा। इस अवसर सीमा वर्मा, बबीता नरवाल,नूरजंहा, महामंत्री बबली, सरोज बाला,सुमन शर्मा आदि मौजूद थी तथा स्कूल स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया।