LIVE Singapore : 65 साल में पहली बार अमेरिका-उ.कोरिया में करार ट्रम्प और किन्ग्जोंग की एतिहासिक मुलाकात, बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर, ट्रंप- किम का साझा बयान, 'दुनिया देखेगी बड़ा बदलाव'
सिंगापुर (एजेंसी)। डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन के बीच मंगलवार को पहली बार यहां के कापेला होटल में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने करीब 12 सेकंड तक हाथ मिलाया। इसके बाद इनके बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत चली। 65 साल चले विवाद के बाद अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच दस्तावेज पर हस्ताक्षर हुए।
किम ने कहा कि लोगों को ये मुलाकात किसी साइंस फिक्शन
फिल्म की तरह लग सकती है। इसके लिए 6 महीने से कोशिशें हो रही थीं। बीच में कई बार ऐसा लगा
कि दोनों नेता शायद ही आमने-सामने आएं। ट्रम्प ने एक बार मुलाकात रद्द भी कर दी थी, लेकिन किम ने उम्मीद नहीं छोड़ी। बता दें कि अमेरिकी
राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहॉवर (1953) से लेकरबराक
ओबामा (2016) तक
11 अमेरिकी
राष्ट्रपतियों ने उत्तर कोरिया का मसला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी थी।ट्रम्प और किम के बीच यह मुलाकात मंगलवार को सिंगापुर
के सेंटोसा द्वीप के कापेला होटल में हुई। ट्रम्प ने कहा कि किम के साथ मुलाकात
बहुत अच्छी रही। हम दोनों के बीच बेहतर रिश्ते हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि वे और किम मिलकर बड़ी समस्या को
हल करेंगे। हम साथ मिलकर काम करेंगे। हमें कामयाबी मिलेगी और हमारे रिश्ते भी
शानदार रहेंगे। इस बैठक के पहले ट्रम्प ने कहा था कि वे पहले मिनट में किम के
हाव-भाव देखकर बता देंगे कि समिट कारगर होगी या नहीं।दोनों ने करीब 45 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक करार
पर हस्ताक्षर किया। इसके मुताबिक उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोकने
के लिए तैयार हो गया है।ट्रम्प
ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक समस्या का हल हो गया है। इसके लिए मैं
किम को धन्यवाद देता हूं। वो बहुत कठिन समय था। अब दोनों देश मिलकर काम करेंगे और
एक-दूसरे का सम्मान करेंगे।इस सवाल पर कि क्या आप किम को व्हाइट हाउस आने का
न्योता देंगे, ट्रम्प
ने कहा- बिल्कुल।अमेरिका
के साथ करार पर हस्ताक्षर करने के बाद किम ने कहा कि दुनिया एक बड़े बदलाव को
देखेगी। हमने अतीत को छोड़ने का फैसला किया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यहां
तक पहुंचना आसान नहीं रहा। पुरानी मान्यताओं ने रोड़ा अटकाने की कोशिश की। लेकिन
हम इससे उबरे और आज यहां हैं। मीडिया ने जब किम से पूछा कि क्या उन्होंने एटमी
साइट को बंद कर दिया वे सिर्फ मुस्कराते रहे।जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह और उत्तर कोरियाइ नेता किम
जोंग उन भविष्य में फिर मिलेंगे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हम फिर से मिलेंगे और हम कई बार मिलेंगे।'जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे
किम जोंग में व्हाइट हाउस आने का न्योता देंगे तो उन्होंने कहा हां जरूर।
1. सुबह 11: 15 बजे : दोनों नेताओं ने साझा बयान
जारी करते हुए कहा कि यह काफी व्यापक और महत्वपूर्ण दस्तावेज है, दुनिया एक बदलाव देखेगी।
2. सुबह 11: 10 बजे : किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप ने समझौतों के दस्तावेजों
पर हस्ताक्षर किए।
3. ट्रंप-किम का साझा बयान , दुनिया बड़ा बदलाव देखेगी।
4.सुबह 10:20 बजे :अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप
ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर
करेंगे।
5.सुबह 10:16 बजे :किम के साथ बातचीत को लेकर बोले
ट्रंप, 'किसी ने जितनी उम्मीद की होगी, यह उससे अच्छी रही।'
बैठक खत्म होने के बाद ट्रंप ने
कहा कि जल्द ही परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पर काम शुरू हो जाएगा। एक ओर
ट्रंप ने जहां किम से मिलने पर खुशी जाहिर की तो वहीं किम ने भी इस मुलाकात को
सराहते हुए बीते कल को भूलने का वादा किया। हालांकि, सामझौतों पर हस्ताक्षर के बाद भी दोनों नेताओं ने यह स्पष्ट
नहीं किया कि आखिर उनके बीच किस बात को लेकर सहमति बनी है। बता दें कि भारतीय
समयानुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों शीर्ष नेताओं की बीच ऐतिहासिक शिखर
वार्ता खत्म हुई।दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई। मीटिंग खत्म कर बाहर निकलते हुए ट्रंप
और किम मुस्कुराते नजर आए। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि मीटिंग बहुत ही अच्छी रही।
वहीं, किम जोंग ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरी दुनिया इस पल को
देख रही है।दुनिया के कई लोग इसे सपना समझ रहे होंगे या फिर किसी फिल्म
का दृश्य। ट्रंप और किंग के बीच दूसरे दौर की भी बैठक खत्म हो चुकी है। दोनों
नेताओं ने एकसाथ लंच किया। बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि उम्मीद से बेहतर रही
मुलाकात। परमाणु युद्ध और सबक सिखाने की धमकी देने वाले दुनिया के
दो बड़े नेताओं डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन ने सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर
एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इस ऐतिहासिक शिखर वार्ता का इंतजार पूरी दुनिया बेसब्री
से कर रही थी। सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और
उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के बीच बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं
नेएक दूसरे से हाथ मिलाया और हंसकर बात भी की।
1. सुबह 7: 20 बजे :मीटिंग खत्म कर दोनों नेता बाहर
निकले।
2.सुबह 6:40 मिनट : सेंटोसा ट्वीप के कैपेला रिजॉर्ट
के अंदर दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ बैठकर बात की।इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने
कहा कि मुझे विश्वास है हम दोनों के संबंध अच्छे रहेंगे। पुराने मतभेदों को भुलाकर
अब हम आगे आ चुके हैं। वहीं, किम जोंग ने कहा कि तमाम बाधाओं
को दूर कर हमारी मुलाकात हुई है, यहां तक पहुंचना आसान नहीं था।
3.सुबह 6.35 बजे: ट्रंप और किम ने कैपेला रिजॉर्ट
में एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इस दौरान दोनों हंसकर एक-दूसरे से बात करते नजर आए।
4. सुबह 6.15 बजे:उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम
जोंग उन सेंटोसा द्वीप पहुंचे।
5. सुबह 5.45 बजे:किम जोंग उन का काफिला होटल से
निकला। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप भी होटल शांगरीला
से निकले।
दोनों नेताओं के बीच की ये मुलाकात कई मायनों में ऐतिहासिक
इसलिए कही जा रही थी, क्योंकि पहली बार अमेरिका के किसी
सिटिंग राष्ट्रपति ने किसी उत्तर कोरियाई नेता से मुलाकात की है। तो वहीं वहीं, सत्ता संभालने के 7 साल बाद किम जोंग उन पहली बार
इतनी लंबी विदेश यात्रा पर आए हैं।इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाना
और कोरियाइ प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण था। जाहिर है कि बीते दिनों
दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे। एक-दूसरे को परमाणु हमले की धमकी देने
वाले देशों के बीच ये मुलाकात इसके चलते और भी खास मानी जा रही है।बता दें किट्रंप और किम के बीच यह मुलाकात
सिंगापुर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सेंटोसा के एक होटल में हुई। मौजूदा अमेरिकी
राष्ट्रपति और एक उत्तर कोरियाई नेता के बीच हो रही यह पहली शिखर वार्ता ट्रंप और
किम के बीच कभी बेहद तल्ख रहे रिश्तों को भी बदलने वाली साबित होगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। ट्रंप और किम इस वक्त सिंगापुर
के अलग-अलग होटलों में ठहरे हुए हैं। किम जहां सेंट रीजस होटल में ठहरे हैं, वहीं कुछ ही दूरी पर स्थित शांगरी ला होटल में अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ठहरे हुए हैं। दोनों की मुलाकात के लिए पूरे सेंटोसा
द्वीप को किले में तब्दील किया गया।ट्रंप और किम की बैठक का पूरा खर्च सिंगापुर उठा रहा है। इस
पर लगभग दो करोड़ डॉलर (लगभग 135 करोड़ रुपये) खर्च आने का अनुमान
है। आइएएनएस के अनुसार, सिंगापुर सरकार किम जोंग उन और
उनके प्रतिनिधिमंडल के होटल में रहने का खर्च भी उठा रही है। उत्तर कोरियाई नेता
सेंट रेजिस होटल में ठहरे हुए हैं।
कभी हां-कभी ना के बीच रही ट्रम्प और किम की
मुलाकात
1. 10
मई:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सबसे
पहले ट्वीट कर तानाशाह से सिंगापुर में मिलने की बात कही थी। 2. 16
मई:उत्तर कोरिया ने अमेरिका को समिट से पीछे
हटने की धमकी दी। कहा कि अमेरिका एकतरफा उत्तर कोरिया पर कार्रवाई कर रहा है।
इसलिए तानाशाह का हाल लीबिया के गद्दाफी जैसा हो सकता है। 3. 24
मई:ट्रम्प ने समिट को रद्द कर दिया। उन्होंने
इसके पीछे उत्तर कोरिया के भड़काऊ रवैये को वजह बताया था। 4. 26
मई:मुलाकात रद्द होने के बाद किम जोंग-उन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से मिलने पहुंचा। दोनों ने पन्मुंजोम
समझौते पर बातचीत की। 5. 31
मई:किम जोंग और ट्रम्प के बीच बातचीत की
कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर कोरिया का एक अफसर जनरल किम योंग-चोल 18 साल बाद अमेरिका पहुंचा। विदेश मंत्री माइक
पोम्पियो से हुई मुलाकात।