Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 10/06/2018 :16:43
जिला नवीन शाहदरा भाजपा के मेगा प्रचार अभियान के तहत 'संपर्क फॉर समर्थन' के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन !
 
न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली )। मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर इन दिनों भाजपा मेगा प्रचार अभियान चला रही है। 'संपर्क फॉर समर्थन' के नाम से चल रहे इस अभियान के तहत आज उत्तरी पूर्वी संसदीय क्षेत्र के नवीन शाहदरा जिला में प्रेस वार्ता द्वारा आयोजन महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा की ओर से दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र महासंपर्क अभियान की समीक्षा के लिए बैठक की शुरुआत की।।जिसके तहत प्रदेश प्रवक्ता अशोक ग़ोयल ने जिला नवीन शाहदरा में गोरख पार्क स्थित समुदाय भवन में सभी मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में भाजपा ने सदस्य बनाने के लिए महासंपर्क अभियान छेड़ा है।



इसके तहत अब पार्टी के 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। इन सदस्यों की सदस्यता की पुष्टि के लिए पार्टी अध्यक्ष विभिन्न राज्यों में समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सभी सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित साहित्य, व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का एक व्यापक डेटाबेस तैयार किया जाएगा और सदस्यों की रूचि-अनुसार उन्हें विभिन्न सामाजिक विषयों व क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार के लिए कार्य भी सौंपे जाएंगे।  26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी ने मेगा प्रचार अभियान 'समर्थन के लिए संपर्क' शुरू किया। इसके तहत पार्टी के चार हजार से अधिक नेता एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे, जो अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं ताकि अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों का प्रसार कर सकें।  बीजेपी नेता इस अभियान के तहत देश की प्रख्यात हस्तियों को पार्टी और सरकार के कामकाज से अवगत कराएंगे। जिसमे आज मुख्य रूप से तेज गति से बढती अर्थव्यवस्था , भ्रष्टाचार पर वार , नई गति और नए आयाम के साथ आगे बढता भारत , नारी शक्ति देश की तरकी , स्वस्थ भारत , स्वच्छ भारत अभियान , सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबन्ध सरकार , हर एक का विकाश हर एक का बेहतर जीवन और नए भारत के लिए बुनियादी ढाचा, जैसे मुद्दो पर चर्चा तथा बैठक हुई.  जिला अध्यक्ष कैलाश जैन ने बताया कि इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य  पत्रकारों द्वारा गुमराह जनता को यह बताना है की आपके क्षेत्र में भाजपा अपना कार्य अच्छे से कर रही है परन्तु विपक्ष जनता को गुमराह किया जा  रहा है जिला मीडिया प्रभारी वी के शर्मा ने कहा पांचवें सालों में सरकार का लक्ष्य किसानों को उनके उत्पाद का डेढ़ गुना कीमत दिलाकर उनकी जिंदगी में बदलाव लाना है। इसका लक्ष्य 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा के कवरेज में लाना है।'संपर्क फॉर समर्थन'  के दौरान वी के शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी की नीयत, नीति और नेतृत्व से देश की प्रगति हुई है। वे 18-18 घंटे काम करते हैं,कैलाश जैन जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के नेतृत्व, नीयत और नीतियों की वजह से देश प्रगति की राह पर है। पीएम मोदी ने 100 से भी ज्यादा कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और माताओं के आंसू पोंछे हैं।  इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी एवम एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीराम नागौरा सहित सैकडों मीडिया बंधु उपस्थित थे 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv