Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 11/06/2018 :15:34
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा जिला नवीन शाहदरा में महा संपर्क अभियान के तहत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन
 
न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली ) : मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ज़िला नवीन शाहदरा कर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर विकास कार्यों, योजनाओं के पत्रक बांटते हुए लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया।बाबरपुर बस टर्मिनल से आज भाजपा के चार साल पूरे होने पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं।।

  इस दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धिया व संचालित जनहित योजनाएं बताईं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों बाद हमें चमत्कारिक व्यक्तित्व प्रधानमंत्री के रूप में मिला है। प्रधानमंत्री ने विदेशों में भी भारत का मान बढ़ाया है।  आजादी के बाद किसी भी सरकार ने इतनी कल्याणकारी योजनाएं नहीं चलाई, जितनी नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सपना साकार करने का काम केंद्र सरकार कर रही है, जिसके तहत हर समाज व हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, जिससे समाज के हर वर्ग का विकास होगा और और पार्टी का आधार मजबूत होगा। इस मौके पर सुनील यादव ने कहा कि भाजयुमो पूरे प्रदेश में ऐसी बाइक रैली निकालकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहा है और घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश जैन ने कहा कि भाजपा पूरे ज़िला क्षेत्र ऐसी बाइक रैली निकालकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहा है और घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री कर्मवीर चंदेल , मास्टर विनोद, ज़िला मीडिया प्रभारी वी के शर्मा, जितेंद्र कंवर ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष, अंकित कौशिक, प्रियंक जैन, देवेश भारद्वाज, वीर सेन, कुसुम तोमर, रीना माहेष्वरी, सुमन नगर पुनीत शर्मा ,सचिन शर्मा , कन्हिया, सभी निगम पार्षद, मनोज त्यागी ,आशीष तिवारी, पूर्व विधायक जितेंद्र महाजन, वीरेंद्र खंडेलवाल, मुकेश बंसल, दर्शन सिंह, राकेश भरद्वाज , भगवती देवी ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मोटरसाइकिल सहित रैली में भाग लिया |

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv