Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 11/06/2018 :15:03
अब ट्रेन का सफर हुआ और आसान नहीं उठानी पड़ेगी परेशानिया अब, आपकी सेवा में हर वक्त हाजिर रहेंगे रेलवे स्टाफ कर्मी !
 
न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली) आकाश मिश्रा : अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के नियमो में किया परिवर्तन अब से ट्रेन में सफर के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी होगी तो उसके समाधान के लिए अब ‘कैप्टन’ मौजूद होगा।

 उसके हाथ में ट्रेन की सफाई, सुरक्षा व संरक्षा से लेकर यात्रियों को उपलब्ध होने वाली सभी सेवाओं की कमान होगी और ट्रेन में तैनात सभी कर्मचारियों को नियंत्रित करने का अधिकार होगा। ट्रेन में अक्सर एयर कंडीशनर (एसी), पंखे व लाइट खराब होने के साथ ही शौचालय की सफाई को लेकर यात्री परेशान रहते हैं। खानपान, प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को सीट आवंटन में गड़बड़ी को लेकर भी उनकी शिकायतें रहती हैं, लेकिन सफर के दौरान उसका समाधान मुश्किल होता है। यात्रियों को यह समझ नहीं आता है कि वह शिकायत लेकर किसके पास जाएं। इसके समाधान के लिए ट्रेनों में कैप्टनतैनात करने का फैसला किया गया है। उम्मीद है कि एक महीने में इस पर अमल शुरू हो जाएगा। जिन ट्रेनों में ट्रेन सुपरिंटेंडेंट की तैनाती नहीं है उनमें वरिष्ठ टिकट निरीक्षक (टीटीई) को कैप्टननामित कर उसे बैज उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रेनों की लेटलतीफी से जल्द मिलेगी राहत, रेलवे कर रहा इस प्लान पर काम ट्रेन में तैनात सभी कर्मचारियों के पास कैप्टनका मोबाइल नंबर होगा। इसके साथ ही आरक्षण चार्ट पर कैप्टन का नाम व नंबर डिस्प्ले किया जाएगा। राजधानी, शताब्दी व दूरंतों जैसी कुछ ट्रेनों में ट्रेन सुपरिंटेंडेंट की तैनाती की गई है, जो अब ट्रेन कैप्टनबनाए जाएंगे। उनकी अलग वर्दी व बैज होगा। जिससे यात्रियों को उन्हें पहचानने में कोई दिक्कत न हो। ट्रेन में तैनात सभी कर्मचारी रिपोर्ट करेंगे जिसके बाद शिकायतों का होगा शीघ्र समाधान हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक एक माह के भीतर इस योजना पर अमल किए जाने की उम्मीद की जा रही है। जरुर जानें भारतीय रेलवे की तरफ से जारी ये नई जानकारी  भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक नई जानकारी लेकर आया है। दरअसल रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों में मिलने वाले चाय, नाश्ते औऱ भोजन के वास्तविक दामों की लिस्ट जारी की है। जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है ताकि अगली बार जब आप ट्रेन में सफर करने के लिए निकलें तो इस तरह की जानकारी से वाकिफ रहें। रेलवे ने चाय, कॉफी, नाश्ते और खाने की मूल दामों की सूची जारी की है। यहां हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं। 400 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई का सपना हुआ पूरा गूगल के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) सुंदर पिचई, 2015 में जब भारत आये थे तो पीएम मोदी ने गूगल के साथ मिलकर भारत के 400 रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई सेवा देने का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की बात की थी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के 2 साल बाद गूगल स्टेशन की मदद से भारत के 400 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलने लगी है। असम का डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन इस प्रोजेक्ट में शामिल होने वाला 400वां स्टेशन बना है। गूगल ने फिलहाल इस सुविधा को 400 स्टेशनों तक ही सीमित नहीं रखा है। कंपनी का कहना है, भारत में अभी लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें इस सेवा की जरूरत है। गुगल इसके लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा रेलवे स्टेशन तक ही सीमित नहीं रखना चाहती है। गूगल स्टेशन ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में 150 अन्य जगहों पर भी फ्री वाई-फाई की सुविधा की शुरुआत करेगी।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv