Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
मनोरंजन
By   V.K Sharma 16/05/2018 :15:47
जय कन्हैया लाल की की जगह लेगा नया शो मुस्कान
 
चंड़ीगढ़त्न जय कन्हैया लाल की लोकप्रिय बंगाली शो भोजो गोबिन्दो का हिंदी रीमेक है इसमें विशाल वशिष्ठ और श्वेता भट्टाचार्या मुख्य भूमिकाओं में हैं शो की घोषणा के दौरान इसको काफी चर्चा मिली थी लेकिन नई जानकारी के मुताबिक ये जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। उसकी जगह स्टार भारत अब एक नया शो मुस्कान पेश करने जा रहा है।

मुस्कान जय कन्हैया लाल की की जगह रात 9;30 बजे वाले स्लॉट में हर सोमवार से शनिवार प्रसारित होगा। दिल को छू लेने वाले शो मुस्कान के प्रोमो को पूरे भारत में दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्रोमो पहले ही लोगों में मन में शो को लेकर कौतूहल पैदा कर चुका है। लोग मुस्कान नाम की इस 7 साल की बच्ची के जीवन के पीछे कहानी जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्यों मुस्कान का बचपन लुकाछिपी का खेल बना हुआ है और क्यों उसकी माँ आरती उसे बंद दरवाजे के पीछे छिपाकर छुपा कर रखती है। ये बातें कहानी को दिलचस्प बनाती है। यह शो स्टार भारत पर 29 मई 2018 से ऑन एयर होगाशो में सोनाक्षी सवे छोटी बच्ची मुस्कान का किरदार निभा रही है जबकि अरीना डे उसकी माँ आरती बनी हैं जानी-मानी अभिनेत्री लवीना टंडन और रिचा सोनी भी शो में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैंदेखिए मुस्कान 29 मई से सिर्फ स्टार भारत पर।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv