Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 06/06/2018 :13:19
भारतीयों को मिलेगा अपना नया सोशल मीडिया नेटवर्क !
 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली ) :फेसबुक की विश्वनीयता दिन प्रति दिन संधिग़ होती जा रही है जिससे भारतीय लोगो का विश्वास धीरे धीरे फेसबुक से कम होता जा रहा है  फेस बुक डेटा लीक के बाद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे भारतीय यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही देश को अपना नया सोशल मीडिया नेटवर्क मिलने जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 'पीपल' नाम से एक सोशल मीडिया नेटवर्क जल्द लाने की घोषणा की है। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर के जरिए इस बारे में जानकारी दी और कहा कि 'पीपल' को लेकर उनकी एक मीटिंग हुई है जिसके बाद वो इसे लेकर अब काफी क्लियर हैं। वहीं पीपल की तरफ से भी एक ट्वीट में डेटा सिक्योरिटी का ही जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यहां हमारा अपना डेटा होगा और हम तय करेंगे कि इसका करना क्या है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेसबुक के जरिए डेटा लीक होने की जब खबर सामने आई, तो करीब एक हफ्ते बाद ही आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लोगों से पूछा था कि क्या ये देसी सोशल मीडिया नेटवर्क लाने का सही समय नहीं है? उन्होंने कहा था कि ये वक्त ऐसा है जहां फेसबुक से ज्यादा प्रोफेशनल नेटवर्क की जरूरत है, महिंद्रा ने भारतीय स्टार्टअप से कुछ ऐसा बनाने की अपील भी की थी और खुद सहयोग की भी बात की थी। इसके बाद उन्हीं के ग्रुप के जसप्रीत बिंद्रा ने उन्हें ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के जरिए सोशल मीडिया नेटवर्क बनाने का सुझाव दिया। ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के जरिए डेटा सिक्योरिटी का खास खयाल रखा जाएगा। बता दें कि जसप्रीत बिंद्रा महिंद्रा ग्रुप के डिजिटल सीनियर वाइस प्रसिडेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक ऐसा प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है, जिसमें दो पक्षों के बातचीत के बीच किसी तीसरे के दखल की गुंजाइश नहीं होती है।  इस टेक्नोलॉजी में हर डेटा का रिकॉर्ड होता है। इसके साथ ही ये केवल उन्हीं लोगों से शेयर किया जाता है जो इससे जुड़े हुए हैं। इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पीपल में डेटा लीक गुंजाइश काफी कम हो जाएगी |



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv