Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 03/06/2018 :16:57
क्या है इलाहाबाद में छह सौ पुलिसकर्मी की नियुक्ति निश्चिन्त ना हो पाने का राज , बिना ड्यूटी के ले रहे वेतन !
 

क्या है इलाहाबाद में छह सौ पुलिसकर्मी की नियुक्ति निश्चिन्त ना हो पाने का राज , बिना ड्यूटी के ले रहे वेतन !

           

 न्यूज़ ग्राउंड (इलाहाबाद) आकाश मिश्रा :  इलाहाबाद में करीब छह सौ पुलिसकर्मी नियुक्ति निश्चिन्त नही है  हैं। हैरत की बात यह है कि उनकी तनख्वाह तो बन रही है लेकिन तैनाती कहां है, वह क्या-क्या काम कर रहे हैं, यह किसी को नहीं पता। सालों से इन पुलिसकर्मियों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज नहीं कराई है। रिकार्ड न मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली है। इसे पुलिस महकमे की बड़ी गलती मानी जा रही है। इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी जी  ने ट्रेजरी और जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की लिस्ट का मिलान किया तो लगभग छह सौ पुलिसकर्मियों का अंतर दिखा । बिना ड्यूटी, तनख्वाह ले रहे इन पुलिसकर्मियों की जांच शुरू हो गई है। एसएसपी नितिन तिवारी जी ने सभी पुलिसकर्मियों की तनख्वाह रोकने का निर्देश दिया है। दरअसल अभी तक जिले की पुलिस का ज्यादातर वर्क पेपर पर चल रहा था। एसएसपी नितिन तिवारी जी ने जिले का पूरा सिस्टम ऑनलाइन करा दिया है। ऐसा साफ्टवेयर लांच किया गया है जिसमें पुलिसकर्मी का पूरा रिकार्ड, तैनाती दर्ज हो रही है। डाटा फीड करने के दौरान यह बात सामने आई। इसके बाद एसएसपी ने दोबारा सभी थानों, आफिसों, सेल, पुलिस लाइन और अफसरों के यहां तैनात पुलिसकर्मियों की सूची मंगाई। अफसरों से सूची का मिलान ट्रेजरी की सूची से करवाया गया। ट्रेजरी की सूची से तनख्वाह लेने वाले छह सौ पुलिसकर्मी की तैनाती कहीं भी नजर नहीं आई। संबंधित पुलिसकर्मी हैं भी अथवा नहीं, नौकरी छोड़ गए हैं या कर रहे हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं। पुलिसकर्मियों की कमी झेल रहे महकमे को इन छह सौ पुलिसकर्मियों के सामने आने पर बड़ी मदद मिलेगी। आकड़ा छह सौ का है, यानी हर थाने में करीब 15 पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ जाएगी। जिससे पुलिस महकमे का कार्य भार पर कमी पड़ेगी तथा जिले में पुलिस सतर्क रह कर और बेहतर कार्य कर सकेगी तथा अपराध पर और बेहतर तरीके से रोक लगा पायेगी |

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv