Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
मनोरंजन
By   V.K Sharma 16/05/2018 :15:40
होली हार्ट स्कूल में बेटी मेरी सुपरस्टार के लिए छात्राओं ने दिए ऑडिशन
 
समालखा होली हार्ट इंटरनेशनल स्पोर्टस स्कूल, भापरा में टैलेंट हंट कार्यक्रम बेटी मेरी सुपरस्टार का आयोजन किया गया। जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, गायन, नृत्य में भाग लेने के लिए बच्चों के ऑडिशन राधे पांचाल व उनकी टीम द्वारा लिए गए। संस्थान के चेयरमैन दलबीर खोखर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। वहीं प्रबंधक सीमा खोखर ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य को केन्द्रित कर उसे प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने विशेषतौर पर आदि की प्रस्तुतियों से दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट में 16 छात्राओं, गायन में सात तथा डांस में तीस छात्राएं ऑडिशन में पास हुई। जबकि पांच छात्राओं का मॉडलिंग में चयन हुआ। सभी चयनित छात्राएं अब सेमीफाईनल में हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर दीपिका मल्होत्रा, सुमन देशवाल, ममता, नीरा, कमलेश, पूजा, रेणू, माही, मनोज, दीपक, महेन्द्र, मनोज रोहिल्ला आदि मौजूद थे।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv