Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 31/05/2018 :14:08
यूपी पुलिस के दो कॉन्सटेबल्स ने इंसानियत की मिसाल को फिर से जिन्दा कर दिया दर्द से तड़पती मां के लिए फ़रिश्ते बन के पहुंचे , रोड पर करवाई डिलीवरी,
 
आज के इस युग में जिस तरह लोगो के अन्दर हेवानियत देखने को मिलती है वही इस दौर में कुछ अच्छे लोग भी है जिनके अन्दर इंसानियत आज भी जिन्दा है

यूपी पुलिस के दो कॉन्सटेबल्स ने इंसानियत की मिसाल को फिर से जिन्दा कर दिया दर्द से तड़पती मां के लिए फ़रिश्ते बन के पहुंचे , रोड पर करवाई डिलीवरी,

 

 न्यूज़ ग्राउंड (मुरादाबाद) आकाश मिश्रा : आज के इस युग में जिस तरह लोगो के अन्दर हेवानियत देखने को मिलती है वही इस दौर में कुछ अच्छे लोग भी है जिनके अन्दर इंसानियत आज भी जिन्दा  है यहां कटघर थाना क्षेत्र में तैनात यूपी पुलिस के दो कॉन्सटेबल्स ने इंसानियत की मिसाल कायम कर सभी का दिल जीत लिया। कॉन्सटेबल लोकेश शर्मा और विपिन को मंगलवार रात ढाई बजे पीआरवी पर एक बच्चे की जान खतरे में होने की सूचना मिली थी। उन्होंने जल्दी ही वहां पहुंचकर उस नवजात बच्चे को नई जिंदगी दी। लोकेश ने बताया, "पीआरवी पर सूचना आई थी कि एक महिला अपने बच्चे को मार रही है, जल्दी आइए। मुझे मामला संवेदनशील लगा। महज 4 मिनट में मैं मौके पर पहुंच गया।" स्पॉट पर पहुंचने के बाद लोकेश को पता चला कि मामला ही उलटा है। वहां एक प्रेग्नेंट महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। उसके आसपास कोई अन्य महिला नहीं थी। वे तुरंत आसपास के घरों से मदद मांगने गए। एक महिला उनके साथ हेल्प के लिए पहुंच गई। इनके पास इतना टाइम नहीं था कि पीड़िता को हॉस्पिटल तक पहुंचा सकें। बस्ती की महिला की मदद से रोड के किनारे ही डिलीवरी करवाई गई। उसके बाद मां और नवजात बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया। मुश्किल के वक्त मदद करने वाले कॉन्सटेबल को उस मां ने धन्यवाद दिया।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv