Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
कारोबार
By   V.K Sharma 16/05/2018 :17:32
भारत-उत्तरी अमेरिका के बीच सबसे सस्ती उड़ाने
 
नई दिल्ली आईसलैण्ड की लो फेयर ट्रांसअटलान्टिक एयरलाईन, वाओ एयर ने बहुत कम हवाई किराए के साथ 7 दिसम्बर 2018 से भारत में अपनी उड़ाने शुरू करने का ऐलान किया है। एयरलाईन नई दिल्ली और आईसलैण्ड के कैफलाविक एयरपोर्ट के बीच सप्ताह में पांच सीधी उड़ाने चलाएगी,

जो उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप के कई लोकप्रिय गंतव्यों के साथ जुड़ा है। एयरलाईन अपने उपभोक्ताओं के लिए 4 आकर्षक विकल्प लेकर आई है: वाओ बेसिक, वाओ ह्रश्वलस, वाओ कॉम्फी और वाओ प्रीमियम। एयरलाईन भारतीय यात्रियों केे लिए ऐसी अनूठी पेशकश लेकर आई है जिसके तहत वे अविश्वसनीय किराए पर
ट्रांसअटलान्टिक गंतव्यों की यात्रा कर सकेंगे। इकोनोमी कैटेगरी यानि वाओ बेसिक के तहत आईसलैण्ड, यूएस, कनाडा और लंदन के लिए वन-वे टिकट की कीमत मात्र रु 13,499 (कर सहित) शुरू होगी, जबकि बिजऩेस क्लास यानि वाओ प्रीमियम के तहत यात्री रु 46,599 की शुरूआती कीमत (कर सहित) इस यात्रा का लुत्फ़ उठा सकेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए अब तक के सबसे कम किराए के साथ वाओ एयर उत्तरी अमेरिका के शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, बाल्टीमोर एवं कई अन्य गंतव्यों के लिए भी उड़ानों के बेहतरीन विकल्प लेकर आई है। इसके अलावा लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान उपभोक्ता आईसलैण्ड एवं अटलांटिक के कुछ लुभावने प्राकृतिक स्थलों के मनोरम दृश्यों का आनंद भी पा सकते हैं। मोगेन्सन, चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर एवं संस्थापक, वाओ एयर ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि भारत में अपना संचालन शुरू करने जा रहे हैं, भारत एक ऐसा देश है जहां अपार संभावनाएं हैं। हमें विश्वास है कि भारतीय 
यात्री बेहद किफ़ायती दरों और नई एयरबस ए 330 नियो के साथ उत्तरी अमेरिका एवं यरोप की यात्रा का आनंद लेंगे और हमारी यह पहल भारत के विमानन उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv