Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
मनोरंजन
By   V.K Sharma 19/05/2018 :14:58
बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल 2 की धांसू शुरुआत
 
भारत में पहले भी विदेशी फिल्मों का बोलबाला रहा है लेकिन पिछले दिनों आई फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने तो इतिहास ही रच दिया तो हॉलीवुड वालों ने इंडियन मार्केट को और गंभीरता से लेना शुरू किया है। इसी का परिणाम है कि इस हफ़्ते रिलीज़ हुई डेडपूल 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी शुरुआत की है डेविड लीच के निर्देशन में बनी मार्वल कॉमिक्स के ही एक किरदार को लेकर बनी डेडपूल 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 11 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल 2 की धांसू शुरुआत

 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली) आकाश मिश्रा : भारत में पहले भी विदेशी फिल्मों का बोलबाला रहा है लेकिन पिछले दिनों आई फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने तो इतिहास ही रच दिया तो हॉलीवुड वालों ने इंडियन मार्केट को और गंभीरता से लेना शुरू किया है। इसी का परिणाम है कि इस हफ़्ते रिलीज़ हुई डेडपूल 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी शुरुआत की है डेविड लीच के निर्देशन में बनी मार्वल कॉमिक्स के ही एक किरदार को लेकर बनी डेडपूल 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 11 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की है। अनुमान भी इसी के आसपास का लगाया गया था लेकिन ये फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर जैसा करिश्मा नहीं दिखा पाई। हालांकि फिल्म को शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा । इस साल आई फिल्मों में डेडपूल 2 ओपनिंग कमाई के मामले में टॉप 5 में चौथे स्थान पर आ गई है और अक्षय कुमार की पैड मैन के 10 करोड़ 26 लाख के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। डेडपूल भी मार्वल कॉमिक्स का ही एक किरदार है। बेबाक, बिंदास और अपने तरीके से काम करने वाला। दो साल पहले इस किरदार को लेकर डेडपूल नाम से फिल्म बनाई गई, जिसे टिम मिलर ने निर्देशित किया था। इस शुक्रवार को तीन फिल्में हाई-जैक, ख़जूर पे अटके और अंग्रेजी में कहते हैं भी रिलीज़ हुई हैं लेकिन लोगों में डेडपूल 2 को लेकर क्रेज़ रहा । हॉलीवुड की एक्स मैन श्रृंखला की इस 11वीं फिल्म में रायन रेनाल्ड्स लीड रोल में हैं और उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और ज़जी बिट्स की भी अहम् भूमिकाएं हैं। इस बार की कहानी एक लड़के की जान बचाने की है जिसके लिए डेडपूल को इस बार शक्तिशाली केबल, डोमिनो और कोलोसियस जैसों से मुकाबला करना पड़ता है। ये अमेरिका का एक और सुपरहीरो है। ठीक अपने अन्य सुपरहीरोज़ की तरह। ये एवेंजर्स की धूम ही है जिसके कारण इस बार डेडपूल 2 को लेकर भी दर्शकों में क्रेज़ है। बता दें कि दो साल पहली आई डेडपूल ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर चार करोड़ 10 लाख रूपये की ओपनिंग ली थी। अमेरिका में 150 मिलियन डॉलर की ओपनिंग मिलने का अनुमान है।फिल्म का क्रेज़ इसके हिंदी में ट्रेलर जारी करने पर ही देखने मिल गया था। सिर्फ 24 घंटे में ट्रेलर को 32 लाख व्यूज़ मिले थे जो किसी विदेशी फिल्म के डब ट्रेलर को देखने का नया रिकार्ड है। दरअसल इस ट्रेलर में स्वच्छ भारत अभियान से लेकर दंगल, बाहुबली और सुल्तान तक का जिक्र किया गया है। ट्रेलर में कई सारे पायजामा जोक्स को भी जगह दी गई है। डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में रायन रेनोल्ड्स की आवाज़ को रणवीर सिंह ने डब किया है।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv