Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
मनोरंजन
By   V.K Sharma 18/05/2018 :11:31
मराठी फिल्म में फिर नजर आएंगी प्रियंका
 
बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर मराठी फिल्म में अपनी किस्मत आजमाने का मन बना चुकी हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी चौथी मराठी फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। इस फिल्म का नाम ‘पाणी’ है।

टॉपिकल मुद्दे पर बनने जा रही यह फिल्म वास्तविक कथानक पर आधारित है। इस संबंध में स्वयं प्रियंका कहती हैं कि ‘मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था, ताकि इसके बैनर तले अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा को मंच पर लाया जा सके। फिल्म ‘पाणी’ खास है क्योंकि यह एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें एक सम-सामयिक मुद्दे को उठाया गया है। इसके साथ ही प्रियंका ने एक ब्लू मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घोषणा कर दी है कि हमारी चौथी मराठी फिल्म ‘पाणी’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी। इस फिल्म के निर्देशक आदिनाथ कोठारे होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रियंका तीन मराठी फिमें कर चुकी हैं, जिनमें वेंटिलेटर, ‘काय रे रास्कला’ और ‘फायरब्रांड’ हैं। खास बात यह है कि उनकी फिल्म वेंटिलेटर को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे, जिससे वो खासी उत्साहित नजर आईं। अब चौथी मराठी फिल्म प्रियंका के लिए क्या संदेश लेकर आती है यह देखने वाली बात होगी।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv