व्हाट्एप्प ने दिया नया अपडेट फेक न्यूज रोकने पर लगाई रोक ,मेसेज फॉरवर्ड करने की तय करी लिमिट !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा :इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्एप्प ने सोमवार को फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए व्हाट्एप्प ने आईफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। अब
व्हाट्सऐप आईफोन ऐप पर यूज़र एक बार में सर्वाधिक 5 लोग या 5 ग्रुप में ही फॉरवर्ड
किया जा सकेगा। इस फीचर के बारे में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ने जुलाई 2018 में सबसे पहले जानकारी
दी थी। दरअसल, हाल के दिनों व्हाट्सऐप के ज़रिए भेजे गए अफवाहों के कारण
भीड़ द्वारा दर्जनों लोगों की हत्या के कई मामले सामने आए। इसके बाद से ही
व्हाट्सऐप पर कुछ ऐसे कदम उठाने का दबाव था। नए अपडेट वाले व्हाट्सऐप 2.18.81 वर्ज़न से क्विक फॉरवर्ड
शॉर्टकट बटन को भी हटा दिया गया है जो पहले आईफोन पर मीडिया मैसेज के बगल में नज़र
आता था इस फीचर के आने के बाद एक बार में एक मैसेज को सिर्फइस फीचर को अभी सिर्फ आइ.ओ.एस के लिए जारी किया गया है और जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए
भी जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले व्हाट्एप्प ने फेक न्यूज रोकने के
लिए फॉरवर्ड मैसेज में 'फॉरवर्डेड लेबल' लगाया था। जिससे यूजर्स को पता चल सकता है कि कौन सा मैसेज
फॉरवर्ड किया गया है और कौन सा मैसेज सेंडर ने लिखा है। कंपनी ने दावा किया था कि
इस फीचर के आने के बाद फेक न्यूज और अफवाहों को फैलने से रोका जा सकता है। मैसेज
में फॉरवर्डेड लेबल लगाने का फायदा कंपनी ने भले ही बता दिया हो, लेकिन असल में इसका कोई
उतना बड़ा फायदा नहीं है व्हाट्एप्प ने एक मैसेज को फॉरवर्ड
करने की लिमिट भी तय कर दी है। जिसके बाद एक बार में सिर्फ 5 लोगों या 5 ग्रुप्स में ही मैसेज को
फॉरवर्ड किया जा सकता है। लेकिन अलग-अलग करके उसी मैसेज को जितने चाहें, उतने लोगों को फॉरवर्ड कर
सकते हैं। इसका मतलब अगर 50 लोगों को मैसेज फॉरवर्ड करना है तो 5-5 करके 10 बार में कर सकते हैं।
अगर किसी को मैसेज 5 से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड करना है, तो वो एक ब्रॉडकास्ट
लिस्ट बनाकर उसमें लोगों को जोड़कर मैसेज फॉरवर्ड कर सकता है। ब्रॉडकास्ट लिस्ट
में पूरे कॉन्टेक्ट्स को जोड़ा जा सकता है और फिर मैसेज को कॉपी करके लिस्ट के
जरिए फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसका एक फायदा ये भी रहेगा कि इसमें फॉरवर्डेड लेबल भी
नहीं दिखाई देगा।