Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
मनोरंजन
By   V.K Sharma 23/06/2018 :14:53
राज बब्बर के जन्मदिन 23 जून के अवसर पर कुछ दिलचस्प बातें !
 



नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : बॉलीवुड से पॉलिटिक्स में आए राज बब्बर आज शनिवार को 66 साल के हो गए हैं। 23 जून, 1952 को यूपी के टुंडला में उनका जन्म हुआ था।. अब उनकी पहचान सिर्फ अभिनेता के तौर पर नहीं, एक नेता के तौर पर भी होती है. बीते 40 सालों में राज बब्बर ने सिनेमा में जो योगदान दिया है, उसकी जड़ें काफी पीछे से जुड़ी हैं. उनके जन्मदिन पर एक नजर उनके अब तक के सफर पर, जो काफी दिलचस्प रहा है राज बब्बर 6 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे. राज NSD के 1972-75 बैच से एक्टिंग ग्रेजुएट हैं. 5 साल ठोकरें खाने के बाद राज बब्बर ने 1977 में आई फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से बॉलीवुड में कदम रखा. 'इन्साफ का तराजू' और 'आज की आवाज़' जैसी फिल्मों के हिट होने के बाद राज बब्बर को 'लो बजट अमिताभ' भी कहा जाने लगा था कहा जाता है कि अमिताभ इससे खुश नहीं थे रमेश सिप्पी की फिल्म 'शक्ति' और प्रकाश मेहरा की फिल्म 'नमक हलाल' से राज बब्बर को हाथ धोना पड़ा था. दरअसल बी.आर चोपड़ा की फिल्म 'आज की आवाज़' में निगेटिव किरदार के बावजूद राजबब्बर इंडस्ट्री में छा गए थे. उनके टैलेंट का सबने लोहा माना और उन्हें अच्छे ऑफर मिलने लगे. रमेश सिप्पी ने जब दिलीप कुमार के साथ 'शक्ति' बनाने का निर्णय लिया तो लेखक सलीम-जावेद ने उन्हें दिलीप कुमार के बेटे के रोल में राजबब्बर को लेने की सलाह दी. और सिप्पी ने उन्हें साइन भी कर लिया. लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बिना किसी बड़े एक्टर के फिल्म न रिलीज करने की जिद की, जिसके बाद राज बब्बर को ड्रॉप करके फिल्म में अमिताभ को ले लिया गया अमिताभ सिप्पी के साथ पहले 'शोले', और 'शान' जैसी फिल्में कर चुके थे और दोनों के संबंध भी बहुत अच्छे थे. हालांकि राज बब्बर के साथ यह पहली बार नहीं हुआ था. ऐसा ही कुछ इससे पहले फिल्म 'नमक हलाल' के दौरान भी हुआ था, जब फिल्म में अमिताभ के साथ राज बब्बर को लिया गया था. कहते हैं अमिताभ बच्चन राजबब्बर के साथ काम करने को इच्छुक नहीं थे, वे किसी बड़े ज्यादा पॉपुलर कलाकार को अपने साथ चाहते थे. उनके दबाव के कारण प्रकाश मेहरा ने राज बब्बर की जगह शशि कपूर को ले लिया पर प्रकाश मेहरा को अमिताभ की यह ज़िद बुरी लगी. इसलिए 'नमक हलाल' के दौरान तो उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'मुकद्दर का फैसला' में राजबब्बर को ले लिया. राज बब्बर ने दो शादियां कीं. उन्होंने दूसरी शादी अभिनेत्री स्मिता पाटिल से की और दोनों का एक बेटा प्रतीक बब्बर है. उसके पहले राज बब्बर की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई थी और उनके बेटे-बेटी आर्य बब्बर और जूही बब्बर हैं. स्मिता पाटिल के देहांत के बाद राज बब्बर फिर से अपनी पहली पत्नी नादिरा के साथ रहने लगे.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv