Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
मनोरंजन
By   V.K Sharma 05/06/2018 :16:26
40 हजार से ज्यादा गाने गा चुका ये सिंगर 16 भाषाओं में !
 

 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली ) आकाश मिश्रा  : जिन्दा दिलो की शान है मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम 72 साल के हो चुके हैं। 4 जून, 1946 को सिम्हापुरी, नेल्लोर में जन्मे इन्होने अपनी संगीत की कला से एक नया इतिहास बना दिया है इन्होने फिल्म इंडस्ट्री को अनेको दर्जन गाने दिए है जिसमे से बहुत सारे सुपरहिट भी रहे है एसपी ने सलमान खान की शुरुआती फिल्मों के ज्यादातर गानों को अपनी आवाज दी। सलमान के साथ ही साथ उन्हें शाहरुख़ खान और  साउथ सुपरस्टार कमल हासन की भी आवाज माना जाता है तथा और बहुत ही जाने मने लोगो के साथ काम कर चुके है इसके सात ही उन्होंने और भी बहुत से जानी-मानी फिल्मो के गानों में अपनी आवाज दी, एसपी ने इंजीनियंरिंग की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्होंने संगीत की शिक्षा भी ली। एसपी ने 15 दिसंबर, 1966 को तेलुगु फिल्म 'श्री श्री मर्यादा रमन्ना' से गाने की शुरुआत की। 16 भाषाओं में गाए 40 हजार से ज्यादा गाने... एसपी बालासुब्रमण्यम् को भारत सरकार ने 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा। वो पिछले 5 दशक में करीब 16 भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं। यशुदास के बाद एसपी बेस्ट मेल सिंगर का नेशनल अवॉर्ड पाने वाले दूसरे सिंगर हैं। यशुदास ने अपने करियर के दौरान 8 नेशनल अवॉर्ड जीते, जबकि एसपी ने 6 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए। एसपी ने एक दूजे के लिए, मैंने प्यार किया, पत्थर के फूल, हम आपके हैं कौन और रोजा जैसी पॉपुलर फिल्मों के गाने गाए। करीब 15 साल तक हिंदी फिल्मों से दूर रहने के बाद 2013 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में गाना गाया। एसपी बेहतरीन सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर होने के साथ ही साथ अच्छे वाइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत, सलमान खान, शाहरुख खान, अनिल कपूरगिरीश कर्नाड और अर्जुन सरजा जैसे एक्टर्स के लिए वॉइस ओवर किया। इतना ही नहीं फिल्म 'दशावतारम्' के तेलुगु वर्जन के लिए उन्होंने कमल हासन के 7 किरदारों की आवाज का वॉइस ओवर भी किया है। इसमें बूढ़ी औरत वाले किरदार की आवाज भी शामिल है। एसपी की पत्नी का नाम सावित्री है। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटी पल्लवी और दूसरा बेटा चरण। एसपी का बेटा चरण भी प्लेबैक सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर है।न्यूज़ ग्राउंड की टीम एसपी बालासुब्रमण्यम जी के इस संगीत कला का और अनुभव का सम्मान करती है तथा दिल से शुभकामनाये देती है और यह उम्मीद करती है की वह आने वाले सालो में फिल्म इंडस्ट्री को और भी सुपरहिट संगीत और गीत देते रहेंगे |


एसपी बालासुब्रमण्यम के गानों की सुपरहिट रचनाये रचनाए ...
-
दिल दीवाना बिन सजना के
-
मेरे रंग में रंगने वाली
-
आजा शाम होने आई
-
पहला पहला प्यार है...
-
दीदी तेरा देवर दीवाना
-
मुझसे जुदा होकर
-
तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ
-
बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम
-
देखा है पहली बार, साजन की आंखों में
-
रूप सुहाना लगता है, चांद पुराना लगता है
-
जिएं तो जिंए कैसे बिन आपके

 

 

 

 

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv