Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 22/11/2018 :13:57
प्रेमी को घर बुलाकर करी हत्या और शव के टुकड़ों से बिरयानी बनाकर दूसरों को खिलाया !
 

 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : संयुक्त अरब अमीरात के अल अइन शहर में मोरक्को की एक महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए सारी हदें पार कर दी. महिला ने बॉयफ्रेंड को पहले अपने घर बुलाया और फिर उसका मर्डर कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. वह इतने पर ही नहीं रुकी, इसके बाद उसने उसके मांस से बिरयानी बनाई और वहां पास में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे मजदूरों को खिला दी. इसके अलावा मांस के जो टुकड़े बचे वो उसने पड़ोस में कुत्तों को खिला दिया. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 30 वर्षीय महिला ने अल अइन कोर्ट में कबूल किया कि उसने ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड का कत्ल कर टुकड़े किए हैं. महिला ने ब्वॉयफ्रेंड को इसलिए काट डाला क्योंकि वह किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा था। अल ऐन नाम की जगह पर महिला पिछले सात सालों से उसके साथ रहती थी। लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी दोस्त किसी और से शादी करने जा रहा है तो उसने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिया।  मामले की जांच कर रहे प्रॉसेक्यूटर ने बताया कि जब महिला को पता चला कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मोरक्को की किसी दूसरी महिला से शादी करने की योजना बना रहा है तभी से वह उसे मारने की योजना बनाने लगी थी। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौका देखकर ब्वॉयफ्रेंड को मारा फिर उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर इसे महीन करने के लिए ब्लेंडर की मदद ली। इसके बाद महिला ने उसके मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानी कर्मचारियों को खिला दिया।  रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने पारंपरिक गल्फ डिश तैयार की थी जो बिरयानी जैसी ही होती है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मारे गए युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्वॉयफ्रेंड का भाई जब महिला के घर पहुंचा को उसने घर के बाहर निकाल दिया और कहा कि वह उसके भाई को नहीं जानती है।

भाई ने महिला के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस को जांच में महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले, जिसका डीएनए टेस्ट कराया गया। जांच में  मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान महिला ने पुलिस से कहा कि उसने गुस्से में उसकी हत्या की थी। महिला ने बताया कि वह उसकी काफी सालों से आर्थिक मदद  भी कर रही थी, लेकिन जब उसने उसे धोखा दिया तब उसने गुस्से में उसे मार दिया। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी। 

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv