Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 07/10/2018 :21:27
विवेक तिवारी हत्याकांड: गाजीपुर के दो पुलिस कर्मी निलंबित, 11 लाइन हाजिर
 



गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (न्यूज़ ग्राउंड ) जसप्रीत सिंह :  लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड में बर्खास्त आरोपी सिपाही प्रशांत और संदीप के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध करने वाले गाजीपुर जिले के कप्तान ने रविवार को दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक एसआई और 11 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद बर्खास्त आरोपित सिपाहियों के समर्थन में लखनऊ के अलावा कई जनपदों के पुलिसकर्मी लामबंद हो रहे है। वह काली पट्टी बांधकर इसका विरोध कर रहे है और सोशल मीडिया में लगातार फोटो अपलोड कर अन्य पुलिस कर्मियों को प्रेरित कर रहे हैं जबकि पुलिस मुख्यालय से ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल फोटो के आधार पर गाजीपुर में काली पट्टी बांधकर विरोध करने वाले दो पुलिसकर्मी सादाब और केशव पांडेय को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही एसआई रितेश समेत 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी किया गया है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv