Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 02/10/2018 :16:37
यूपी: फर्रुखाबाद में दारोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या !
 

 

फरूखाबाद (न्यूज़ ग्राउंड ) जसप्रीत सिंह : यूपी के फर्रूखाबाद जिले में मंगलवार को हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। दरोगा के आत्महत्या करने की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। यह घटना फर्रूखाबाद जिले की है। यहां पुलिस लाइन के दरोगा तार बाबू तरूण की ड्यूटी मंगलवार को बार्डर पर शाहजहांपुर में थाना अल्लहगंज के कस्बा हुल्लापुर में लगाई गई थी। वह हुल्लापुर में केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री शिव प्रताप सिंह का इंतजार कर रहे थे। दरोगा तार बाबू को मंत्री के काफिले को स्कार्ट करना था। इसी बीच दरोगा ने एक पंक्चर की दुकान के अंदर जा कर खुदको सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दरोगा मूलरूप से फिरोजाबाद के थाना टूंडला के गांव नगला सोना के रहने वाले थे।  दरोगा कुर्सी पर बैठ कर फोन से किसी से बात कर रहे थे। बात करते-करते वह उठे और एक दुकान के पीछे गए, जहां से कुछ देर बाद गोलियां चलने की आवाज आई। भाग कर देखा तो तार बाबू खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहे थे। उनको तुरंत लोहिया अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोलियां उन्होंने कनपटी और सीने में रिवाल्वर सटा कर मारीं। दरोगा के गोली मारने की सूचना पर एसपी और दूसरे अफसर तुरंत अस्पताल पहुंचे और सिपाहियों से पूरी जानकारी ली। फोन पर किससे बात कर रहे थे इसकी जानकारी की जा रही है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv