Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 15/09/2018 :13:40
10वीं की टॉपर को शिकार बनाने से पहले भी आरोपी रेप की 3 घटना को अंजाम दे चुके हैं , अभी तक गिरफ्तारी नहीं !
 



 

हरयाणा (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि महेंद्रगढ़ के कनिना में 3 लोगों ने 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता बोर्ड टॉपर रह चुकी है। पुलिस ने बताया कि युवती का आरोपियों ने बुधवार को कथित रूप से अपहरण किया। उस वक्त युवती कोचिंग के लिए अपने घर से निकली थी। कुछ दूर पर आरोपी कार से आए और उसे लिफ्ट देने की बात कही। चूंकि आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले थे इसलिए वह उन्हें जानती थी। आरोपी युवती को लिफ्ट देकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता की मां ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के बाद उनकी बेटी को प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेकिन कैसे? उन्होंने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार की है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। बता दें कि 19 वर्षीय पीड़िता सुबह अपने घर से करीब 7:30 बजे कोचिंग के लिए निकली थी। इस दौरान ही छात्रा का अपहरण कर लिया गया, और कथित तौर पर बच्ची के साथ गांव के ही लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी को गांव के ही पंकज और मनीष कुएं पर ले गए जहां पहले से भी कई लड़के मौजूद थे। इनमें एक नीशू भी था। उन्होंने मेरी बेटी का बुरा हाल किया है। गैंगरेप के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस पर आरोप है कि वह मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों का कहना है कि उन्हें धमकाया जा रहा है और एफआईआर दर्ज कराने तक के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। एडीजीपी ऑपरेशन एएस चावला के अनुसार, 'जैसा कि पीड़िता ने बताया कि वह उसे उसके गांव के दो लड़के अगवा कर नजदीक ही एक जगह पर ले गए। यहां उसे कुछ पीने को दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसे कुछ याद नहीं है। जब वह होश में आई तो वहां एक और लड़का था। उन्होंने उसे वापस छोड़ दिया और उसके पैरंट्स को कॉल करके उसकी लोकेशन बताई। मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल हो चुका है।' मामले में कार्रवाई के लिए हरियाणा सरकार सख्त नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'कानून अपना काम करेगा और दोषियों को सजा मिलेगी।' वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, 'राज्य में कानून- व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।'



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv